देश के 5 राज्यों में मानसून (Mumbai Rain) पहुंच चुका है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने बाद मानसून ने 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से को कवर किया है। रविवार को पुणे में तेज बारिश हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फटा। इसके चलते कई नदी-नाले अचानक उफान पर आ गए।
यहां कई गाड़ियां बह गईं, ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया। पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। यहां NDRF की 2 टीमें रेस्क्यू के लिए तैनात की गई हैं। पुणे के बारामती में 83.6mm बारिश हुई, जबकि इंदापुर 35.7mm बारिश दर्ज की गई। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था।
IMD के अनुसार, इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है और अगले कुछ दिनों में मुंबई में तेज़ बारिश के साथ पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले समय में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: इस हफ्ते निकली 5,000 से ज्यादा Government Jobs, 10वीं-12वीं पास करें तुरंत अप्लाई
कई जिलों के लिए अलर्ट जारी
- आज के लिए IMD ने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
- मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
- अगले 3-4 घंटों में राज्य के कुछ जिलों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज़ हवाओं के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है।
- प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। जब तक जरुरी न हो घर से बाहर नहीं निकलें।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीएमसी ने 24×7 वॉर रूम बनाया
बीएमसी ने 24×7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम सक्रिय कर दिया है, जहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं और सहायता प्राप्त कर सकते हैं, साथ ही लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले इलाकों से बचें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नगर निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।
Mumbai: Heavy rain has caused waterlogging on the Western Express Highway near Bandra, leading to traffic disruptions in Mumbai. pic.twitter.com/8aCqLScOLC
— IANS (@ians_india) May 26, 2025
भारत में आज कैसा रहेगा मौसम देखें टेबल
शहर | मौसम | अधिकतम / न्यूनतम तापमान | विशेष चेतावनी |
---|---|---|---|
दिल्ली | आंशिक बादल, गरज के साथ बारिश संभव | 36°C / 29°C | येलो अलर्ट: तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश की संभावना |
मुंबई | भारी बारिश, गरज-चमक के साथ | 31°C / 28°C | रेड अलर्ट: जलभराव और ट्रेनों में देरी की स्थिति |
कोलकाता | बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश संभव | 32°C / 27°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
चेन्नई | बादल छाए रहेंगे | 33°C / 27°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
बेंगलुरु | गरज के साथ बारिश संभव | 27°C / 21°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
जयपुर | धूप और गर्मी | 38°C / 29°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
लखनऊ | धूप और गर्मी | 36°C / 28°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
अहमदाबाद | अत्यधिक गर्मी | 41°C / 30°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
चंडीगढ़ | आंशिक बादल, गरज के साथ बारिश संभव | 35°C / 26°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |
गुवाहाटी | गरज के साथ बारिश | 30°C / 24°C | कोई विशेष चेतावनी नहीं |