शर्मनाक फिर सामने आयी पुलिस की बड़ी लापरवाही, निर्वस्त्र थाने पहुंची पीड़िता

5638
14838

राजस्थान: चूरू जिले के बीदासर में पुलिस की लापरवाही की घटना सामने आई है। यहां 28 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि समय रहते हुए पुलिस ने शिकायत नहीं दर्ज की। इसलिए महिला को निर्वस्त्र ही 3 किलोमीटर तक थाने का रास्ता तय करना पड़ा।

मामला अब चर्चा में आ चुका, महिला ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो वह भी वक्त पर नहीं पहुंची। तब महिला निर्वस्त्र ही 3 किमी दूर थाने के लिए चल पड़ी। वह 45 मिनट तक भीड़भाड़ वाले राज्य मार्ग नंबर 20 पर इसी हाल में चलती रही।

लोगों का कहना है कि पुलिस ने सूचना के बाद मामले को गंभीरता से नहीं लिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सास, जेठ-जेठानी और देवर को गिरफ्तार कर लिया। इधर, महिला का वीडियो बनाने पर उमाशंकर नाई को देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

नहीं ली लोगों की मदद
मामला चर्चा में आने के बाद कई लोगों ने बताया महिला को कपड़े देने की खूब कोशिश की गई लेकिन उसने नहीं लिए। बताया जा रहा है, बीदासर के वार्ड 5 में रहने वाली महिला का रविवार सुबह 8.30 बजे ससुरालवालों के साथ झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन वह नहीं आई तो उसने पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया।

रास्ते में पुरानी तहसील के पास परिवार वालों और लोगों  ने कपड़े पहनाकर ऑटो में बैठाने का प्रयास किया, लेकिन उसने ना तो कपड़े पहने और ना  ही ऑटो में बैठी। रोते-रोते थाने से 100 से 150 मीटर दूर स्थित सालासर मंदिर के पास पहुंची। थानाधिकारी और कांस्टेबल ने थाने से बैडशीट लाकर पीड़िता को दी। इसके बाद उसे थाने ले गए।

महिला महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली है। एक साल पहले बीदासर में उसका विवाह हुआ था। पति छह माह से असम में है। वहीं, मजदूरी करता है। ससुराल में सास, जेठानी, जेठ, देवर उसे परेशान करते हैं। महिला का आरोप है कि पति के भेजे गए पैसे परिवार वाले छीन लेते हैं और मारपीट करते हैं।

बता दें, हाल ही में राजस्थान के अलवर जिले में भी बलात्कार के मामले को चुनावों के चलते दबाने के कारण पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आयी थी।

ये भी पढ़ें:
राजस्थान बोर्ड 8वीं, 10वीं और 12वीं का इस दिन आएगा रिजल्ट, ऐसे चेक करें
सैमसंग का चार कैमरे वाला स्मार्टफोन हुआ बहुत सस्ता, जानिए नई कीमतें
WhatsApp ला रहा है नोटिफिकेशन के लिए नया फीचर, ऐसे करना होगा इस्तेमाल

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here