भारत विविधताओं वाला देश है, जहां हर राज्य अपनी खास पहचान रखता है—चाहे वह संस्कृति हो, भाषा हो या फिर अर्थव्यवस्था। लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं जो देश की आर्थिक नींव को मज़बूती से थामे हुए हैं। ये राज्य (richest state in india) न केवल उच्च GDP उत्पन्न करते हैं, बल्कि निवेश, उद्योग, सेवा क्षेत्र और निर्यात के ज़रिए भारत को वैश्विक स्तर पर आर्थिक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे 10 राज्यों के बारें में..
1. महाराष्ट्र: देश की आर्थिक राजधानी
महाराष्ट्र भारत का सबसे बड़ा आर्थिक राज्य है, जिसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) ₹38 लाख करोड़ से अधिक है (2024 के आंकड़ों के अनुसार)। मुंबई—जो देश की वित्तीय राजधानी है—यहां स्थित है, जहां रिज़र्व बैंक, BSE, NSE, और कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय मौजूद हैं।
प्रमुख क्षेत्र:
-
वित्तीय सेवाएं
-
फिल्म और मीडिया
-
आईटी और टेक्नोलॉजी
-
रिटेल और रियल एस्टेट
2. तमिलनाडु: औद्योगिक शक्ति का केंद्र
तमिलनाडु, दक्षिण भारत का औद्योगिक हब है। यह ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऊर्जा क्षेत्र में अग्रणी है। चेन्नई को “डेट्रॉइट ऑफ इंडिया” कहा जाता है क्योंकि यहां Hyundai, Ford, और Renault-Nissan जैसे वाहन निर्माता स्थित हैं। अर्थव्यवस्था में योगदान: ₹25 लाख करोड़ से अधिक GSDP, भारत के कुल निर्यात में लगभग 8% भागीदारी
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु में आज होगी RCB Victory Parade, कब-कहां कैसे देखें लाइव, जानें सबकुछ
3. गुजरात: व्यापारियों की भूमि से आर्थिक सशक्तिकरण
गुजरात की अर्थव्यवस्था व्यापार, पेट्रोकेमिकल्स, फार्मा और डायमंड कटिंग पर आधारित है। मुंद्रा और कांडला जैसे बंदरगाह इसे एक अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक हब बनाते हैं। प्रमुख योगदान: भारत का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, Ease of Doing Business में शीर्ष रैंक
4. कर्नाटक: टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप की राजधानी
बेंगलुरु, कर्नाटक की राजधानी, भारत की सिलिकॉन वैली कहलाती है। यहां हजारों आईटी कंपनियां और स्टार्टअप मौजूद हैं, जो सेवा क्षेत्र को गति देते हैं।
प्रमुख योगदान: ₹22 लाख करोड़ GSDP, IT निर्यात में भारत का 35% हिस्सा
5. उत्तर प्रदेश: कृषि और मैन्युफैक्चरिंग का मेल
हालांकि यूपी की अर्थव्यवस्था परंपरागत रूप से कृषि पर आधारित रही है, लेकिन पिछले दशक में यह मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तेज़ी से आगे बढ़ा है। जीडीपी: ₹21 लाख करोड़ से अधिक
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन राज्यों की भी है खास जगह
6. पश्चिम बंगाल– 18.8 लाख करोड़, 1.57 लाख, 5.60% (देश की GDP में सहयोग)
7. राजस्थान– 17.8 लाख करोड़, 1.67 लाख (2023-24), 5% (देश की GDP में सहयोग)
8. तेलंगाना– 16.5 लाख करोड़, 3.83 लाख (2023-24), 4.90% (देश की GDP में सहयोग)
9. आंध्र प्रदेश– 15.89 लाख करोड़, 2.7 लाख, 4.70% (देश की GDP में सहयोग)
10. मध्य प्रदेश– 15.22 लाख करोड़, 1.56 लाख (2023-24), 4.50% (देश की GDP में सहयोग)
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।