Stock Market: शेयर बाजार में क्यों आया सबसे बड़ा उछाल? ये 5 कारण आपको कर देंगे हैरान!

61

भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद आज 12 मई को सेंसेक्स (Stock Market) करीब 2300 अंक (2.90%) चढ़कर 81,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स की ये साल की सबसे बड़ी तेजी है। इससे पहले सेंसेक्स 15 अप्रैल को 1,577 पॉइंट या 2.10% चढ़ा था।

वहीं, निफ्टी में 700 अंक (2.97%) से ज्यादा की तेजी है। ये 24,700 के ऊपर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक सहित 17 शेयर्स 4.5% तक ऊपर हैं। जबकि अकेला सनफार्मा 5.5% गिरा है।

निफ्टी में भी करीब 700 अंक (2.86%) की तेजी है। ये 24,700 के स्तर पर है। वहीं NSE के निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4.71%, मेटल में 3.40%, सरकारी बैंक में 2.88%, प्राइवेट बैंक में 2.84%, IT में 2.39% और ऑटो में 2.33% की तेजी है।

शेयर बाजार में क्यों आया उछाल?

बीते दिनों भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी की बात युद्ध तक आ गई थी। हालांकि अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों ने सीजफायर का एलान किया। जिसका मतलब हुआ कि अब कहीं से भी हमला नहीं किया जाएगा।

हालांकि उसके बाद भी पाकिस्तान की ओर से हमले जारी रहें। अब दोनों ही देशों के बीच शांति दिख रही है। इसका असर शेयर बाजार पर भी दिखा है। सीजफायर की खबर के बाद निवेशक फिर शेयर बाजार की ओर बढ़ने लगे हैं।

वहीं यूएस और चीन के बीच ट्रेड डील हुई है। जिससे पॉजिटिव नतीजे देखने को मिले हैं। पिछले महीने अमेरिका ने पहले लगभग 60 देशों में टैरिफ का एलान किया। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को छोड़कर बाकी सभी देशों पर टैरिफ 90 दिन के लिए रोक दिया गया है।

जिसके बाद चीन और अमेरिका के बीच टैरिफ वार होने लगी। जिसका गहरा असर शेयर बाजार पर देखने को मिला। अब इसी को लेकर दोनों देशों ने ट्रेड डील की है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

शेयर बाजार में आज की तेजी के 5 कारण

  1. सीजफायर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम हुई है। इस मामले से जुड़े सभी डेवलपमेंट्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।
  2. रिटेल महंगाई के अप्रैल महीने के आंकड़े 13 मई को जारी किए जाएंगे। अप्रैल में महंगाई कम होकर 3% से नीचे आने की संभावना है।
  3. MRF, PNB बैंक, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज सहित कई कंपनियों के तिमाही नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे।
  4. बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और सैगमेंट में लगभग 5,087 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  5. भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच आज से फ्री-ट्रेड एग्रीमेंट पर 11वें राउंड की बातचीत शुरू हो रही है। उम्मीद है यह डील सक्सेसफुल हो जाएगी।

पाकिस्तान का शेयर बाजार 8% से ज्यादा चढ़ा

  • इधर, पाकिस्तान के शेयर बाजार में भी बड़ी बढ़त है। कराची-100 इंडेक्स आज 9,004 अंक (8.35%) चढ़कर 116,135 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
  • एशियाई बाजारों में, जापान के निक्केई में मामूली तेजी है। ये 37,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी 0.41% ऊपर 2,588 पर है।
  • हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 156 अंक (0.68%) की तेजी है, ये 23,024 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के बाद 3,355 पर बंद हुआ।
  • 9 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 119 अंक (0.29%) गिरकर 41,250 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट मामूली तेजी के साथ 17,929 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स में भी मामूली गिरावट रही, ये 5,660 पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों का बाजार पर भरोसा बरकरार

  • मई में अब तक विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 7,857.23 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 13,741.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।