Kanpur: प्रेमी संग भागने से रोका, मां ने 4 साल के बेटे का ताबीज से गला घोटा फिर दांतों से चबा डाला

273

कानपुर में प्रेमी के साथ जाने के लिए महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या (Kanpur Woman Kill Son) कर दी। गले में बंधे ताबीज के धागे से बेटे का गला घोंट दिया। चेहरे पर कई जगह को दांतों से काट लिया। इसके बाद छत पर सो रहे ससुर के पास बच्चे को सुला दिया। ये दिल दहला देने वाली यह घटना नर्वल के मजरा प्रतापपुर की है।

महिला एक माह पहले गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। कुछ दिन पहले ही पुलिस व परिजनों के दबाव में वापस आई थी। बताया जा रहा है इसी बात से परेशान होकर महिला ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला?
मजरा प्रतापपुर निवासी फूल सिंह के बेटे सुशील यादव की 6 साल पहले 2019 में फतेहपुर खागा निवासी मनीषा (32) से शादी हुई थी। शाम 7 बजे मनीषा और अनुरूद्ध घर में थे। सुशील के पिता फूल सिंह यादव छत पर सो रहे थे। सुशील खेतों में काम करने गया था।

ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra: आतंकी हमले से पहले पहलगाम गई थी पाक जासूस ज्योति मल्होत्रा, पढ़ें और क्या-क्या हुए खुलासे?

घर में किसी को न देखकर मनीषा ने अनुरूद्ध का उसके ही गले में बंधी ताबीज के धागे से गला कस दिया। इसके बाद अपने हाथों से गला दबा दिया। फिर दांतों से उसके चेहरे पर कई जगह काट लिया। हत्या करने के बाद मनीषा ने बेटे के शव को ले जाकर छत पर सो रहे बाबा के पास लिटा दिया। इसके बाद नीचे आकर खाना बनाने लगी। सुशील ने बताया कि हत्या शाम 7 बजे की गई। जब मैं खेतों पर गया था। रात में 10 बजे मैं लौटा तो पत्नी से बच्चे के बारे में पूछा।

ये भी पढ़ें: बिकनी एयरलाइंस दे रही है 9 रु में विदेश यात्रा का खास मौका, ऐसे उठाएं लाभ

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

मनीषा ने कहा कि अनुरूद्ध पिता जी के साथ छत पर सो रहा है। इसके बाद मैं उसे लेने छत पर पहुंचा तो पिता जी चिल्लाने लगे की पोते को देखो क्या हो गया है। मैंने देखा तो बेटे के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी।

प्रेमी संग महिला

मैं उसे डॉक्टर के पास लेकर गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वापस आकर मैने पत्नी से पूछा तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की। इसके बाद रात 10.45 बजे मैंने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी मनीषा को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से विकास फरार है।