Home भारत बच्चों को शिक्षा में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का वितरण

बच्चों को शिक्षा में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का वितरण

0
283
हनुमानगढ़ आज हनुमानगढ़ टाउन स्थित केजी सेकेंडरी स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं श्रमिकों के 50 से अधिक बच्चों को शिक्षा में इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी का वितरण किसान आर्मी किसान एकता मिशन के अध्यक्ष सौरभ सिंह एवं संगठन के अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया। अध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक करने के लिए एवं शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए संगठन के द्वारा निरंतर शिक्षा में उपयोगी स्टेशनरी का वितरण आगे भी किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य पूरे देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों एवं मजदूरों की मदद करना,किसानों एवं खेतिहार श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी मदद करना ऑर्गेनिक खेती के लिए जागरूक करना,पूरे देश के किसानों को लाभकारी खेती की जानकारी देना सहित किसानों के हित में कार्य करना है। इस मौके पर केजी पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के संस्थापक अशोक सुथार,लक्ष्मीनारायण स्वामी,ताराचंद्र कुकणा,मनोज सिंह राकेश व्यास सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।