17 हजार करोड़ में बिक रही है विराट कोहली की RCB, IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा!

217

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Sale) टीम 17 हजार करोड़ रुपये में बिक सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये अबतक के IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा। ब्लूमबर्ग के मुताबिक मैकडॉवल्स व्हिस्की बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड (USL) इसे 2 अरब डॉलर यानी करीब 17 हजार करोड़ रुपए में बेचने पर विचार कर रही है।

पहले USL विजय माल्या की कंपनी थी। माल्या के दिवालिया होने पर इसे ब्रिटिश लिकर कंपनी डियाजियो ने खरीद लिया। डियाजियो ही RCB की मालिक हो गई।

17 साल में 35 गुना बढ़ी RCB की वैल्यू
आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 में आरसीबी की कीमत 111.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 476 करोड़ रुपये थे। तब आरसीबी आईपीएल की दूसरी सबसे महंगी टीम थी। विजय माल्या ने अपनी कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड को आरसीबी का मालिकाना हक दे रखा था। 2014 में ब्रिटिश कंपनी डियाजियो ने यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड की एक बड़ी हिस्सेदारी खरीदी और फिर 2016 में कंपनी ने पूरी आरसीबी को खरीद लिया।

ये भी पढ़ें: Raja Raghuvanshi की मर्डर मिस्ट्री में नया चौंकाने वाला खुलासा, जानें अबतक क्या-क्या हुआ?

अगर डियाजियो RCB को बेचने का फैसला करती है, तो ये IPL के इतिहास का सबसे बड़ा सौदा होगा। जब IPL में दो नई टीमें (लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स) जोड़ी गई थीं, तब लखनऊ को RPSG ग्रुप ने 7,090 करोड़ रुपए में और गुजरात को CVC कैपिटल ने 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा था। ये अब तक की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी खरीद डील्स मानी जाती हैं। 2 बिलियन डॉलर यानी, करीब 17,000 करोड़ रुपए की RCB की वैल्यूएशन लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स की खरीद से कहीं ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के Tonk में बड़ा हादसा, बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत

RCB को कौन खरीद सकता है?
अभी कोई नाम सामने नहीं आया है, लेकिन 2 बिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ बड़े कारोबारी घराने, निवेशक, या ग्लोबल स्पोर्ट्स फर्म्स इसमें दिलचस्पी दिखा सकते हैं। 2015 में JSW ग्रुप ने RCB खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन डील नहीं हुई थी।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्यों बिक रही है RCB?

  • शराब पर फोकस: RCB डियाजियो के मुख्य शराब बिजनेस से अलग है। इसे बेचकर डियाजियो अपने सिर्फ शराब बिजनेस पर फोकस कर सकती है।
  • हाई वैल्यूएशन: RCB ने हाल ही में 2025 में अपनी पहली IPL ट्रॉफी जीती। इसने RCB की कॉमर्शियल वैल्यू बढ़ा दी है। ये बेचने का सही समय हो सकता है।
  • सरकार का दबाव: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय IPL जैसे बड़े खेल आयोजनों में शराब और तंबाकू के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग कर रहा है। ऐसे में डियाजियो खुद को IPL से अलग करना चाहता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।