सुशील शर्मा बने भाजपा नगरमण्डल उपाध्यक्ष

23

हनुमानगढ़।युवा भाजपा नेता सुशील शर्मा को एक बार पुनः भाजपा नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाऊन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू के निर्देशानुसार टाऊन नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल द्वारा घोषित टाऊन नगरमण्डल की कार्यकारिणी में सुशील शर्मा को मण्डल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुशील शर्मा पूर्व में 15 वर्षों तक लगातार नगरमण्डल उपाध्यक्ष रहे है। इस बार फिर भाजपा ने शर्मा पर विश्वास जताते हुए मण्डल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
सुशील शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मंत्री डॉ० रामप्रताप, भाजपा नेता अमित सहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, मण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल, भाजपा नेता प्रदीप ऐरी का आभार जताया है। शर्मा ने कहा कि वे दी गई जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी को संगठित कर देश व समाज के हित में कार्य करेंगे।

आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।