टाइटैनिक जहाज की डूबने की कहानी को अब तक हमने फिल्मों और किताबों में देखा-सुना है, लेकिन अब पहली बार इस ऐतिहासिक जहाज का पूरा 3D (titanic 3d scan) स्कैन तैयार किया गया है, जो इसके अंतिम क्षणों की सच्चाई को सामने लाता है। टाइटैनिक का यह नया 3D स्कैन न केवल तकनीकी चमत्कार है, बल्कि यह हमें उस रात की सच्चाई से रूबरू कराता है, जब 1,500 से अधिक लोग समुद्र में समा गए। यह स्कैन हमें इतिहास को नए नजरिए से देखने और समझने का अवसर देता है।
इस स्कैन से पता चला कि जहाज के पतवार में बर्फीले टक्कर से छोटे-छोटे छेद हुए, जिनमें से हर एक का आकार A4 पेपर जितना था। ये छेद छह वाटरटाइट कंपार्टमेंट्स में फैले थे, जबकि जहाज केवल चार कंपार्टमेंट्स तक पानी रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया था। इससे धीरे-धीरे पानी भरता गया और अंततः जहाज डूब गया। स्कैन में जहाज के आसपास यात्रियों की व्यक्तिगत वस्तुएं जैसे जूते और घड़ियाँ भी देखी गईं, जो इस त्रासदी की मानवीय कहानी को और भी गहराई से दर्शाती हैं।
इस पर नेशनल जियोग्राफिक की डॉक्यूमेंट्री “Titanic: The Digital Resurrection” में इस डिजिटल मॉडल को प्रस्तुत किया गया है, जो अब Disney+ और Hulu पर उपलब्ध है।
कैसे बना यह 3D स्कैन?
ब्रिटेन की डीप-सी मैपिंग कंपनी मैगेलन और डॉक्यूमेंट्री निर्माता अटलांटिक प्रोडक्शन्स ने मिलकर 2022 में एक बड़ा अभियान चलाया। दो अंडरवॉटर रोबोट्स की मदद से उन्होंने 6 हफ्तों में 3,800 मीटर गहराई में स्थित टाइटैनिक के मलबे की 7 लाख से अधिक तस्वीरें लीं। इन तस्वीरों से उन्होंने जहाज का एकदम सटीक 3D मॉडल तैयार किया, जिसे “डिजिटल ट्विन” कहा जा रहा है।
टाइटैनिक जहाज के इंजीनियर्स की दिखी बहादुरी:
स्कैन में एक खुला स्टीम वॉल्व और चालू बॉयलर भी दिखा, जो इस बात की पुष्टि करता है कि इंजीनियरों ने जहाज के डूबने तक बिजली चालू रखने की कोशिश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइट्स और डिस्ट्रेस सिग्नल्स चालू रखे।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
पहली बार: मर्डोक की बहादुरी को मान्यता
फर्स्ट ऑफिसर विलियम मर्डोक, जिन्हें 1997 की फिल्म “टाइटैनिक” में गलत तरीके से दिखाया गया था, अब नए स्कैन से उनकी बहादुरी की पुष्टि हुई है। स्कैन में दिखा कि वह लाइफबोट लॉन्च करने की तैयारी में थे और संभवतः इस प्रक्रिया में समुद्र में बह गए
#OnThisDay in 1985, oceanographers Robert Ballard and Jean-Louis Michel discovered the wreck of the #Titanic in the North Atlantic seabed pic.twitter.com/nWHEJMFQgT
— National Geographic (@NatGeo) September 1, 2020
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।