गूगल पिक्सल फोन अब भारत में भी बनेंगे। इसकी शुरुआत पिक्सल 8 से होगी। ये डिवाइस 2024 से बाजार में आएंगे।

गूगल ने 4 अक्टूबर 2023 को पिक्सल 8 और पिक्सल 8 प्रो फोन लॉन्च किए थे। इनकी शुरुआती कीमत 75,999 और 1,06,999 रुपए है।

गूगल अपने फोन्स पर 7 साल यानी 2030 तक सपोर्ट देगा। इसमें OS अपडेट, सिक्योरिटी अपडेट, फीचर ड्रॉप और AI इनोवेशन मिलेंगे।

पिक्सल 8 में रियर कैमरा: 50MP + 12MP दिया गया है। फ्रंट कैमरा : 10.5MP का है। वहीं पिक्सल 8 प्रो में रियर कैमरा: 50MP + 48MP + 48MP और फ्रंट कैमरा: 10.5MP दिया गया है।

एनालिस्ट फर्म आईडीसी के 2022 के एक डेटा के अनुसार, 2016 में पहला पिक्सल फोन रिलीज होने के बाद से गूगल ने कुल 2.76 करोड़ फोन ही बेचे।

गल अब ज्यादा देशों में अपने पिक्सल फोन की उपलब्धता बढ़ा रहा है। इसके अलावा AI से लेकर कैमरे में बड़े बदलाव कर रहा है।

इसलिए यह संभव है कि आने वाले सालों में पिक्सल फोन की बिक्री बढ़ जाए।