इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मिनी ऑक्शन दुबई में जारी है।

2 करोड़ ऑक्शन का सबसे बड़ी बेस प्राइस है, इसमें 23 प्लेयर्स हैं। 1.50 करोड़ की बेस प्राइस में 13 और एक करोड़ में 14 प्लेयर्स के नाम हैं।

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है. इस तरह पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने.

मिचेल स्टार्क IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें 24.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा

हर्षल पटेल इस ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय प्लेयर बने। उन्हें 11.75 करोड़ रुपए में पंजाब किंग्स ने खरीदा।

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र महज 1.80 करोड़ में बिक गए।

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 14 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए।

श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा भी 1.50 करोड़ में ही हैदराबाद का हिस्सा बन गए।

श्रीलंका के दिलशान मदुशंका को 4.60 करोड़ रुपए में मुंबई ने खरीदा।

उमेश यादव को 5.80 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

शिवम मावी  लखनऊ ने 6.40 करोड़ में खरीदा।

अल्जारी जोसेफ  11.50 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीद लिया।