वर्ल्ड कप 2023 (WorldCup 2023) का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है। चारोंतरफ बस वर्ल्डकप का क्रेंज है।

इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2023 के क्रेंज के बीच एक खबर आई है जिसके बाद शायद फैंस का दिल टूट जाए।

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रवि अश्विन जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है।

इस बात की संभावना बेहद कम है कि रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फॉर्मेट में आराम दिया जा सकता है

ऐसा माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप 2023 विराट कोहली का आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। इसके अलावा रवि अश्विन की उम्र 37 साल है।

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और बांग्लादेश शाकिब अल हसन आखिरी बार वर्ल्ड कप खेलते दिख सकते हैं।