साल 2021 में केरल में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। तब कहा गया कि उसकी मौत रामबूटन फल खाने की वजह से हुई है

सितंबर 2021 में पता चला कि उस बच्चे की मौत निपाह संक्रमण की वजह से हुई थी।

मई 2018 में इसी जिले से वायरस के प्रकोप की रिपोर्ट और नियंत्रण के बाद केरल में ऐसा पहला मामला था। तब इसकी वजह से 17 लोगों की मौत हुई थी।

यही कारण है कि एक बार फिर यह फल चर्चा में आ गया है। लोग इसे खाने से डर रहे हैं  इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ऑफ पूना में इस फल का परीक्षण किया गया,

जिसमें पाया गया कि इस फल में निपाह वायरस नहीं पाया गया था। आपको बता दें, पिछले 36 घंटे से केरल में कोई भी निपाह का नया केस सामने नहीं आया लेकिन सावधानी जरुर बरतें।

रामबूटन फल (rambutan fruit) की चर्चा फिर से होने लगी है। रामबूटन फल यानी नेफेलियम लैपेसियम दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाना वाला सैपिन्डेसी फैमिली का फल है।

रामबूटन फल में कई विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।इसके सेवन से शरीर कई रोगों से दूर रहता है।

रामबूटन फल में फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं में रामबाण माना जाता है।

तो इस फल से घबराने की जरुरत नहीं है अधिक जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।