22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू हो चुकी हैं।

बीते दिनों मंदिर के पुजारियों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। चयन खत्म होने के बाद एक नाम जो हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है, वो है मोहित पांडे।

मोहित पांडे को अयोध्या राम मंदिर में पुजारी के रूप में चुना गया है। मोहित गाजियाबाद के रहने वाले हैं। मोहित को 3000 लोगों के साक्षात्कार के बाद चुना गया।

मोहित पांडे ने दूधेश्वर वेद विद्यापीछ में सात साल तक पढ़ाई की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वे तिरुपति चले गए थे।

आचार्य के पद पर कार्यरत नित्यानंद ने कहा कि मोहित पांडे ने सात साल तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में अध्ययन किया जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय चले गए।

पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरि ने कहा कि भगवान दूधेश्वर की कृपा से मोहित को भगवान राम की सेवा के लिए चुना गया है।