Surya Grahan 2026: 17 फरवरी 2026 को कब लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल का समय

171

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026) मंगलवार, 17 फरवरी को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है, जिसका वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व माना जाता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और कुछ समय के लिए सूर्य की रोशनी को ढक लेता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं में इसे राहु-केतु द्वारा सूर्य को ग्रसित करने की घटना के रूप में देखा जाता है।

हिंदू परंपरा में सूर्य ग्रहण को सामान्यतः शुभ नहीं माना जाता और कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 17 फरवरी 2026 को लगने वाला यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार (रिंग ऑफ फायर) सूर्य ग्रहण होगा, जिसे मुख्य रूप से अंटार्कटिका और दक्षिण अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर अमरनाथ सेवा समिति का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

सूतक काल को लेकर क्या है स्थिति?
आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है और ग्रहण समाप्ति के साथ खत्म होता है। लेकिन चूंकि यह वलयाकार ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं होगा। इस कारण मंदिरों में पूजा-पाठ या अन्य धार्मिक कार्यों पर कोई रोक नहीं रहेगी।

ग्रहण अमावस्या के दिन पड़ रहा है, इसलिए इस दिन पितरों की शांति के लिए दान-पुण्य और धार्मिक कर्मकांड करना भी शुभ माना जा सकता है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।