मातृ शक्ति के सम्मान में प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला एवं बच्चों की अनूठी प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

26

हनुमानगढ़ लिटिल हार्ट पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उनके लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ   माताओं के लिए रंगोली निर्माण प्रतियोगिता सहित अनेक गतिविधियों नृत्य योगा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा आयोजित “एक चिट्ठी माँ के नाम” गतिविधि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करते हुए माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान एवं आभार प्रकट किया, जिसे सुनकर कई माताएं भावुक हो उठीं। सभी चिट्ठी उसके बाद डाक के माध्यम से पोस्ट की गई
इसके साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के लिए स्वयं हाथों से एप्रन  cap चूडिय़ां हार पेंटिंग एवं विभिन्न आकर्षक उपहार तैयार किए और उन्हें भेंट कर मदर्स डे को यादगार बना दिया। बच्चों की इस भावनात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई भव्य मानव श्रृंखला रही, जिसमें बच्चों ने मिलकर “माँ” की सुंदर आकृति का निर्माण किया। इस अनूठी प्रस्तुति ने सभी उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय निदेशक श्री विकास गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि माँ बच्चों की प्रथम गुरु होती है तथा उनके संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय परिवार ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों में पारिवारिक मूल्यों एवं सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास करता रहेगा।
विद्यालय प्राचार्य श्रीमती दया गोयल ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अभिभावकों एवं विद्यालय का सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाएं रीमा, दीपा, श्वेता, गुरप्रीत, प्रीति एवं रुबीन का विशेष योगदान रहा। समस्त स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।