किसानों व समिति सदस्यों ने मां भद्रकाली के चरणों में की पूजा-अर्चना, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की कामना
हनुमानगढ़। टाउन स्थित मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति की ओर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना को लेकर रविवार को 23वें भंडारे एवं हवनयज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। धार्मिक आयोजन में समिति पदाधिकारियों, सदस्यों तथा क्षेत्र के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मां भद्रकाली के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली, अच्छी फसल एवं प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा की प्रार्थना की। हवनयज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। हवन यज्ञ में हनुमान सिंह खुड़ी,बजरंग सिह, ओम भादू,करनैल सिंह,राजेन्द्र कुमार,महैन्द्र सिलू,दलपत सिंह, बलदेव सिंह सहित समिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के किसानों ने हवनकुंड में पवित्र आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान पूरा वातावरण धार्मिक एवं भक्तिमय हो गया तथा “स्वाहा” की मंगल ध्वनियों से गूंज उठा। आयोजन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष भगवान सिंह खूड़ी ने बताया कि मां भद्रकाली क्षेत्र विकास सेवा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 23वें भंडारे एवं हवनयज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की सामूहिक भागीदारी इस आयोजन की विशेषता रही। क्षेत्र के किसान धार्मिक आस्था के साथ एकजुट होकर मां भद्रकाली से क्षेत्र की उन्नति एवं प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा की कामना करते हैं।उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र की खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना करना है। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा, आपसी सहयोग और एकता की भावना भी मजबूत होती है। इस भन्डारे मे देसी घी का हलवा,काले चने व चावल का भन्डारा 22 से 25 मन का वितरण किया जाता है। इस मौके पर जसवंत सिंह,गुरमेल सिंह,अजीत सिंह,बग्गा सिंह,बालकरण सिंह सभापति, गुरूबूटा सिंह प्रधान (गुरु नानकसर गुरुद्वारा प्रेम नगर),डॉ. निशात बतरा, नरोतम सिंगला, दलीप सिंह ढिल्लो, सन्नी जूनेजा, केवल कृष्ण काठपाल, नरेन्द्र सिंह भालेरी, बंसी सिरावता, असलम अली, लवप्रीत सिंह,दलीप बावरी,राजू,वेदप्रकाश गौतम सहित बड़ी संख्या में किसान, समिति पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































