अंतरिक्ष में कुछ ऐसा हो रहा है, जिसने दुनिया के टॉप वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोफिजिसिस्ट्स का दावा है कि उन्होंने सौरमंडल से बाहर एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट को धरती की ओर बढ़ते देखा है और यह कोई सामान्य उल्कापिंड या धूमकेतु नहीं हो सकता। इस ऑब्जेक्ट को वैज्ञानिकों ने नाम दिया है- 3I/ATLAS। इसकी रफ्तार चौंकाने वाली है लगभग 2.17 लाख किलोमीटर प्रति घंटा, यानी यह धरती की ओर एक अकल्पनीय स्पीड से बढ़ रहा है।
दावा किया कि उन्होंने सोलर सिस्टम से बाहर एक अनोखी चीज देखी है। यह ऑब्जेक्ट 2.17 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से धरती की तरफ बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये कोई चट्टान नहीं बल्कि एलियन का स्पेसशिप (alien spaceship) हो सकता है।
1 जुलाई से NASA इस ऑब्जेक्ट पर नजर बनाए हुए है। NASA के मुताबिक, इस साल 30 अक्टूबर को यह ऑब्जेक्ट सूरज के सबसे करीब पहुंचेगा। NASA ने कहा- प्रोजेक्शन के हिसाब से यह ऑब्जेक्ट धरती से 21 करोड़ किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि वैज्ञानिक पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह ऑब्जेक्ट स्पेसशिप है या कॉमेट।
क्या यह सच में एलियन स्पेसशिप हो सकता है?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अवी लोएब (Avi Loeb), जो लंबे समय से एलियन इंटेलिजेंस के पक्षधर रहे हैं, का मानना है कि इस तरह की चीजें हमारी पारंपरिक समझ से परे हैं। इससे पहले भी वे 2017 में आए एक और इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट ‘Oumuamua’ को एलियन टेक्नोलॉजी का संकेत मान चुके हैं।
Our Solar System has a visitor – Glimmering in the shadow of Jupiter, 420million miles from Earth, this voyager wasn’t even from our solar system: Its orbit was too steep, its speed was too great. It’s an interstellar object!
(Animation by Atlas/University of Hawaii/NASA) pic.twitter.com/Ra48xxrKD8— The Rogue Astronaut (@therogue_astro) July 15, 2025
ये भी पढ़ें: पहली बार दुनिया के सामने आई एलियन की लाशें, नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन, देखें VIDEO
उनका तर्क है कि ये ऑब्जेक्ट्स इतने तेज, हल्के और अनियमित गति वाले होते हैं कि इन्हें केवल प्राकृतिक चट्टानों के रूप में समझना सीमित सोच हो सकता है। 3I/ATLAS भी वैसा ही रहस्य लेकर आया है इसकी दिशा, रफ्तार और चमक में कुछ चीजें ऐसी हैं जो इसे एक साधारण कॉमेट की परिभाषा से बाहर रखती हैं।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्यों रखा 3I/ATLAS नाम?
इसका नाम “3I” दरअसल इसका तीसरा इंटरस्टेलर (सौरमंडल के बाहर से आया) ऑब्जेक्ट होने की तरफ इशारा करता है। इससे पहले 2017 में ‘Oumuamua’ और 2019 में ‘Borisov’ ऐसे ही दो इंटरस्टेलर विज़िटर रह चुके हैं। लेकिन 3I/ATLAS की बात अलग है — इसका आकार और व्यवहार दोनों ही पूर्ववर्ती ऑब्जेक्ट्स से ज्यादा असामान्य हैं।
ये भी पढ़ें: पूंछ मछली जैसी और सिर एलियन का, समुद्र तट पर मिला रहस्यमयी ‘कंकाल’, तस्वीरें हुईं वायरल
ग्रह से निकला पिंड या एलियन- NASA
NASA के वैज्ञानिक फिलहाल इस बात को लेकर सतर्क हैं कि इसे किसी भी रूप में एलियन से जोड़ना जल्दबाज़ी होगी। लेकिन उन्होंने यह माना है कि ऑब्जेक्ट की विशेषताएं “असामान्य” हैं और इसकी निरंतर निगरानी की जा रही है। डॉ. केली फास्ट, जो NASA की Near-Earth Object (NEO) प्रोग्राम की प्रमुख हैं, कहती हैं: “यह हमारे लिए एक साइंटिफिक अवसर है। हम इसे समझने की पूरी कोशिश कर रहे हैं — भले ही यह किसी ग्रह से निकला पिंड हो या किसी सभ्यता से आया संदेश।”
बताते चलें, ऐसे रहस्यमयी ऑब्जेक्ट्स हमेशा से हमारी कल्पना और डर दोनों को जन्म देते रहे हैं। 20वीं सदी के अंत में जब भी कोई तेज रफ्तार, चमकीली चीज़ आसमान में दिखती थी, तो ‘UFO’ और ‘एलियन’ की चर्चा गर्म हो जाती थी। आज वैज्ञानिक अधिक ठोस डेटा और उपकरणों के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन कल्पना की दुनिया अभी भी उनके पीछे चल रही है।
Scientists argue: it cannot be denied that this is an alien ship.
Trajectory of the 3rd discovered interstellar object A11pl3Z pic.twitter.com/kHKMzqYdIW— Black Hole (@konstructivizm) July 14, 2025
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































