पहली बार दुनिया के सामने आई एलियन की लाशें, नहीं होगा अपनी आंखों पर यकीन, देखें VIDEO

एक लड़की के बॉक्स में रख दिया गया। वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इसके डीएनए सबूतों का विश्लेषण भी किया है। पता चला कि यह एक हजार साल से भी ज्‍यादा पुराना है।

0
832

एलियन नाम सुनते ही हमारे कान खड़े हो जाते हैं। कई सालों से हमारे वैज्ञानिक इसी खोज में लगे हैं कि आखिर एलियन जैसा कुछ है या नहीं। हम एक वीडियो मेक्सिको सिटी से आई है। जिसके बाद एलियन्स में लोगों की रुचि फिर जगा दी है। दरअसल मेक्सिको सिटी में एक अनोखी घटना का वीडियो सामने आया है।

यहां एलियन को पकड़ा गया है हालांकि ये एलियन ( Alien Dead Bodies) जिंदा नहीं बल्कि उसका शव है। वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दो कथित एलियन लाशों का अनावरण किया, जिन्हें पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। एक आधिकारिक कार्यक्रम में दो कथित एलियन की लाशों को दुनिया के सामने पेश किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व पत्रकार और यूफोलॉजिस्ट जैमे मौसन ने किया।

ये भी पढ़ें: महेश भट्ट संग लिपकिस कर विवादों में आई Pooja Bhatt ने सालों बाद बताई सच्चाई

दो छोटी “गैर-मानवीय” लाशों को बक्सों में प्रदर्शित किया गया। यह लाशें करीब एक हजार साल पुरानी बताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी की, जबकि अमेरिकन फॉर सेफ एयरोस्पेस के कार्यकारी निदेशक और पूर्व अमेरिकी नौसेना पायलट रयान ग्रेव्स भी उपस्थित थे। वैज्ञानिकों ने कहा कि इन लाशों को यूएफओ के मलबे से बरामद किया गया था। पेरू के कुस्को में यह यूएफओ दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था।

ये भी पढ़ें: Omg: फ्रीजर में मिला ‘एलियन’ का शव, घरवाले परेशान

सद‍ियों से ये लाशें मलबे में दबी हुई थीं और बाद में जीवाश्म में तब्‍दील हो गईं। जब इन्‍हें पाया तो एक लड़की के बॉक्स में रख दिया गया। वैज्ञानिकों ने रेडियोकार्बन डेटिंग की मदद से इसके डीएनए सबूतों का विश्लेषण भी किया है। पता चला कि यह एक हजार साल से भी ज्‍यादा पुराना है। हार्वर्ड खगोल विज्ञान विभाग के निदेशक प्रोफेसर अब्राहम एवी लोएब वीडियो कॉल के जर‍िए इस कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। उन्‍होंने मैक्सिकन सरकार से एल‍ियंस की संभावनाओं पर और काम करने की अनुमत‍ि देने का आग्रह किया।

ये भी पढ़ें: निपाह वायरस की देश में दस्तक, जानें इसके बारें सबकुछ

आपको बता दें, ट्विटर यानी एक्स पर यह वीडियो @IndianTechGuide एकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक 2.59 लाख से ज्‍यादा बार इसे देखा जा चुका है. 5000 से ज्‍यादा लाइक्‍स मिले हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।