Fastag Annual Pass: आज से मिलेगा, 3000 रुपए में सालभर के लिए फास्टैग, जानें कैसे काम करेगा?

599

आज 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय फास्टैग वार्षिक पास (Fastag Annual Pass) शुरुआत कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ महीने पहले ही इसकी घोषणा की थी। इस पास की कीमत 3,000 रुपए है, जो एक साल के लिए वैलिड होगा। इस पास के जरिए यूजर्स 200 बार टोल क्रॉस कर सकेंगे।

सरकार का कहना है कि इससे एक टोल क्रॉस करने की कीमत करीब 15 रुपए आएगी और देशभर के नेशनल हाईवे के टोल पर भीड़ कम होगी। इस एक पास से नेशनल हाईवे पर यात्रा के लिए बार-बार टोल प्लाजा पर रुकने और रिचार्ज करने की झंझट से राहत मिल जाएगी।

आइए जानते हैं कि फास्टैग वार्षिक पास किस तरह से ले सकते हैं? इससे लोगों को कितनी बचत होगी और यह कहां-कहां पर काम करेगा?

ये भी पढ़ें: Kishtwar cloudburst: धराली के बाद अब किश्तवाड़ में बादल फटा, 42 मौत, 200 से ज्यादा लापता

कैसे खरीदें Fastag Annual Pass?
फास्टैग एनुअल पास खरीदने के लिए आपको राजमार्गयात्रा ऐप पर जाना होगा, जिसे आप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप में आपको पास खरीदने या रिन्यू करने का ऑप्शन मिलेगा। यह पास जरूरी जानकारी भरने और शुल्क चुकाने के बाद एक्टिव हो जाएगा। इसके लिए नया नया फास्टैग खरीदने की जरूरत नहीं है, मौजूदा फास्टैग पर भी इस पास को एक्टिव किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Independence Day: हथियार और आंदोलनों से नहीं, आज़ादी की राह में इन 5 गीतों का है बड़ा योगदान..

Fastag Annual Pass की कीमत और लिमिट
फास्टैग एनुअल पास की कीमत 3,000 रुपये हैं। इसे एक बार खरीदने पर यह एक साल या 200 ट्रिप तक मान्य रहेगा। लिमिट या समय खत्म होने पर पास को फिर से रिन्यू कराना होगा इस पास से टोल चार्ज की औसत लागत 50 रुपये से घटकर 15 रुपये तक रह जाएगी।

200 ट्रिप की गिनती कैसे होगी?
फास्टैग एनुअल पास को एक्टिव करने के बाद आपको एक साल या 200 ट्रिप (इसमें से जो पहले पूरा होगा) मिलेगा। इसमें 200 ट्रिप को हर टोल को क्रांस करने पर एक ट्रिप माना जाएगा। आने जाने के सफर को यानी राउंड ट्रिप को दो ट्रिप गिना जाएगा। अगर टोल बंद है, तो आने-जाने को एक ही ट्रिप माना जाएगा। जब 200 ट्रिप पूरी हो जाएगी, तब पास की वैधता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से इसे एक्टिव करना होगा।

ये भी पढ़ें: बिना KYC वाले FASTags 31 जनवरी के बाद बंद होंगे, NHAI ने दिए कड़े निर्देश, जानें अब क्या करें?

Fastag Annual Pass क्या मेंडेटरी है?
एनुअल पास लेना मेंडेटरी नहीं है। आप मौजूदा फास्टैग को ही इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं। इसकी कहीं रोक नहीं है। कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

Fastag Annual Pass की कहां जरुत कहां नहीं?

  • कहां-कहां काम करेगा: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और सड़क परिवहन मंत्रालय (MoRTH) द्वारा संचालित नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) पर मान्य होगा। जैसे- अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (KGP), दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे।
  • कहां-कहां काम नहीं करेगा: स्टेट हाईवे, नगरपालिका टोल सड़कों या प्राइवेट एक्सप्रेसवे जैसे- यमुना एक्सप्रेसवे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे या आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे। इन जगहों पर सामान्य FASTag से टोल देना होगा।

बता दें, फास्टैग वार्षिक पास उन लोगों को लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होने वाला है, जो साल में करीब 2,500 से 3,000 किलोमीटर टोल रोड पर सफर करते हैं। इससे टोल पर भीड़ कम होगी, विवाद घटेंगे और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।