Free Fire गेमिंग ऐप पर बना प्लान, 3 बच्चे सलमान खान से मिलने घर से भागे, जानें आगे क्या हुआ?

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चों की दोस्ती गेमिंग ऐप 'Free Fire' पर वहीद नाम के एक युवक से हुई थी। वहीद ने खुद को सलमान खान का करीबी बताया और कहा कि वह उन्हें सुपरस्टार से मिलवा सकता है।

760

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से 25 जुलाई को लापता हुए तीन मासूमों का मामला चौंकाने वाला मोड़ ले चुका है। 13, 11 और 9 साल के ये तीनों बच्चे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (salman khan) से मिलने की चाहत में अपने घरों से निकल पड़े थे। जांच में खुलासा हुआ है कि इन बच्चों की एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप ‘Free Fire’ पर महाराष्ट्र के जालना निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने उन्हें सलमान खान से मिलवाने का झांसा दिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और लोकल पुलिस ने मिलकर मोबाइल लोकेशन और गेमिंग चैट्स की जांच की। बच्चों के मोबाइल और गेमिंग ऐप की हिस्ट्री खंगालने पर वहीद नामक व्यक्ति से हुई बातचीत सामने आई। लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों बच्चे ट्रेन से नागपुर तक पहुंचे थे और वहां से बस के जरिए जालना जाने की कोशिश कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

दिल्ली पुलिस ने तुरंत महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 28 जुलाई को तीनों बच्चों को औरंगाबाद के पास एक ढाबे से सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे वहां खाने के लिए रुके थे और अगली बस पकड़ने की तैयारी में थे।

ये भी पढ़ें: 5 साल के लिए जेल जाएंगे सलमान खान, यहां जानिए कब क्या हुआ?

गेमिंग ऐप के जरिए क्या था वहीद का प्लान
पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों बच्चों की दोस्ती गेमिंग ऐप ‘Free Fire’ पर वहीद नाम के एक युवक से हुई थी। वहीद ने खुद को सलमान खान का करीबी बताया और कहा कि वह उन्हें सुपरस्टार से मिलवा सकता है। मासूमों ने उस पर भरोसा कर लिया और जालना होते हुए मुंबई जाने की प्लानिंग कर ली। 25 जुलाई की सुबह तीनों बच्चे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकले, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। जब देर शाम तक बच्चे वापस नहीं आए, तो परिजनों ने सदर बाजार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें: Avatar Fire and Ash: नए विलेन की एंट्री और डबल रोमांच के साथ अवतार-3 तैयार, देखें VIDEO

सलमान खान से मिलने की थी जिद
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें सलमान खान से मिलना था और वहीद ने उन्हें कहा था कि अगर वे मुंबई आ जाएं तो वह यह मीटिंग फिक्स कर सकता है। सलमान खान के फैन्स होने के नाते तीनों ने इस बात पर यकीन कर लिया और बिना किसी को बताए सफर शुरू कर दिया।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

पुलिस कर रही है वहीद से पूछताछ
वहीद नामक युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसका असली मकसद क्या था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वहीद की उम्र 19 साल है और वह खुद भी ‘Free Fire’ का सक्रिय यूज़र है। हालांकि, अब तक किसी आपराधिक मंशा के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन साइबर सेल उसकी डिजिटल गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।