5 साल के लिए जेल जाएंगे सलमान खान, यहां जानिए कब क्या हुआ?

0
596

जोधपुर: बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान दोषी करार दिए गए हैं। उन्हें 5 साल की जेल के साथ 10,000 रूपये का जुर्माना भी लगा है। सजा सुनाते ही सलमान को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। 28 मार्च को इस मामले में सीजेएम ग्रामीण देवकुमार खत्री की कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इसके बाद जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्टरूम से खबर है कि इस मामले में सलमान खान के वकील ने 2 साल की सजा की मांग की है।

वहीं सरकारी वकील ने कोर्ट से सलमान को कम से कम 6 साल की सजा मांग की है। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि सलमान अपनी दोनों बहनों के साथ कोर्ट में दुखी दिखाई दे रहे थे। कोर्ट में जाने से पहले सलमान ने मीडिया से बस ये कहा कि वे गुनाहगार नहीं है..।

क्या है पूरा मामला-
यह पूरा मामला 20 साल पुराना है। यानी 1998 का। जब जोधपुर में फिल्म हम साथ-साथ है की शूटिंग हो रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान सलमान खान और अन्य सह कलाकार ने शूटिंग के दौरान हिरण का शिकार किया। इस केस में तब्बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम पर सलमान को उकसाने का मामला दर्ज था। सलमान खान वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 और अन्य कलाकार वन्यजीव संरक्षण कानून की धारा 51 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) के तहत आरोपों का सामना कर रहे हैं।

इस मामले में स्थानीय दो अन्य आरोपी दुष्यंत सिंह और दिनेश सिंह भी शामिल है। कथित तौर पर जब काला हिरण पर गोलियां चलीं तो आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े आए। उन्होंने देखा कि सलमान खान जिप्सी चला रहे थे और हिरण के शव को छोड़कर तुरंत ही घटनास्थल से वे लोग फरार हो गये।

अब तक कितने मामले में सजा हुई सलमान को-
कांकाणी गांव केस:
 इसी मामले में आज फैसला आना है।
घोड़ा फार्म हाउस केस: 10 अप्रैल 2006 को सीजेएम कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। सलमान हाईकोर्ट गए। 25 जुलाई 2016 को उन्हें बरी किया गया। राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।
भवाद गांव केस: सीजेएम कोर्ट ने 17 फरवरी 2006 को सलमान को दोषी करार दिया और एक साल की सजा सुनाई। हाईकोर्ट ने इस मामले में भी सलमान को बरी कर दिया है। राज्य सरकार ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।
आर्म्स केस:18 जनवरी 2017 को कोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया था। राज्य सरकार ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है।

कितनी सजा का प्रावधान
वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा 149 के तहत काला हिरण का शिकार करने पर अधिकतम 7 साल की सजा का प्रावधान है। कुछ साल पहले तक यह 6 साल थी। सलमान का केस 20 साल पुराना है, ऐसे में उन्हें अधिकतम 6 साल की ही सजा हो सकती है। बाकी आरोपियों पर भी वहीं कानून लागू होगा।

सलमान ने 20 साल में 18 दिन जेल में काटे
18 दिन: हिरण शिकार के 3 मामलों में सलमान पुलिस और ज्यूडिशियल कस्टडी में 18 दिन जेल में रह चुके हैं।
6 दिन: वन विभाग ने 12 अक्टूबर 1998 को हिरासत में लिया था। वे 17 अक्टूबर तक जेल में रहे।
6 दिन: घोड़ा फार्म मामले में 10 अप्रैल 2006 को सलमान को लोअर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई। 15 अप्रैल तक जेल में रहे।
6 दिन: सेशन कोर्ट ने इस सजा की पुष्टि की। तब 26 से 31 अगस्त 2007 तक सलमान जेल में रहे।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें