पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी (Election Result 2026) विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। कही जश्न जारी है कही सन्नाटा। चुनाव आयोग के 10 बजे तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, बंगाल में बीजेपी 36 सीटों पर लीड कर रही है। तमिलनाडु के रुझानों में विजय की पार्टी टीवीके ने 100 का आंकड़ा पूरा कर लिया है और बहुमत के करीब पहुंच रही है।
असम की बात करें तो कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 95 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। केरल कुल 140 सीटों में LDF को 47 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF बाजी पलटते हुए दिखाई दे रहा है। UDF को 89 सीटों पर बढ़त मिल गई है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे (Bengal Election Result 2026 LIVE) पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन मतगणना 293 सीटों पर ही हो रही है। राज्य में दो चरणों में मतदान कराया गया था पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ।
इस बार का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही हैं। वहीं, बीजेपी भी पूरे दमखम के साथ सत्ता हासिल करने की लड़ाई में है। राज्य में करीब 92 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा नजरें भवानीपुर सीट पर हैं, जहां से ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं और बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
असम विधानसभा चुनाव नतीजे (Assam Election Result 2026 LIVE) असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान कराया गया था। इस चुनाव में 85 फीसदी से अधिक वोटिंग दर्ज की गई, जो काफी उत्साहजनक मानी जा रही है। राज्य में बीजेपी, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने गौरव गोगोई के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजे (Tamil Nadu Election Result 2026 LIVE) तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ। इस बार राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ, जिसने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके गठबंधन तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर AIADMK भी वापसी के लिए जोर लगा रही है। इस चुनाव में मुकाबला दिलचस्प हो गया है क्योंकि बीजेपी, AIADMK के साथ गठबंधन में है, जबकि कांग्रेस डीएमके के साथ है। इसके अलावा अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के मैदान में उतरने से चुनाव त्रिकोणीय होने की संभावना भी बन गई है।
केरल विधानसभा चुनाव नतीजे (Kerala Election Result 2026 LIVE) केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जिसमें 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। राज्य में वाम मोर्चा (LDF) के नेता पिनाराई विजयन लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन सरकार बनाने की उम्मीद में है। इसी दिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी मतदान हुआ, जहां 89.97 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।
पुडुचेरी चुनाव नतीजे (Puducherry Election Result 2026 LIVE)
इसी दिन केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी मतदान हुआ, जहां 89.97 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों बीजेपी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। बीजेपी गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है. सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 16 है, जिसे रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने पार कर लिया है। सभी 6 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।
कहां कितनी सीटों पर बहुमत का आंकड़ा?
विधानसभा चुनावों में जीत के लिए हर राज्य में अलग-अलग बहुमत का आंकड़ा तय होता है। पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 148 सीटें जरूरी हैं। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 118 सीटों का है, जबकि केरल में सरकार बनाने के लिए 71 सीटें चाहिए। असम में बहुमत का आंकड़ा 64 है और पुडुचेरी में 16 सीटें जीतना जरूरी होता है।
कितने उम्मीदवार मैदान में?
इस बार चुनावी मैदान में बड़ी संख्या में उम्मीदवार उतरे हैं। पश्चिम बंगाल में दोनों चरणों को मिलाकर कुल 2,926 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु में यह संख्या 4,023 रही। असम में 722, केरल में 883 और पुडुचेरी में 294 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। मतदान की बात करें तो केरल, असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान हुआ, इसी दिन पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हुई थी, जबकि राज्य में अंतिम चरण 29 अप्रैल को पूरा हुआ।
इन सीटों पर टिकी है सबकी नजर
पश्चिम बंगाल में भवानीपुर, नंदीग्राम, बहरामपुर, समसेरगंज और पानीहाटी जैसी सीटें बेहद अहम मानी जा रही हैं।
तमिलनाडु में एडप्पडी, तिरुचिरापल्ली ईस्ट, कोलाथुर, डॉ. राधाकृष्णन नगर और कोयंबटूर साउथ प्रमुख सीटों में शामिल हैं। असम में बिरसिंग जरुआ, श्रीजंग्राम, डिब्रूगढ़, दिसपुर और जालुकबाड़ी पर सबकी नजर है। केरल में धर्मडम, पेरावूर, बेपोर, नेमोम और पलक्कड़ जैसी सीटें चर्चा में हैं। वहीं पुडुचेरी में मन्नादिपट्टू, थट्टांचावडी, ऊसुडु, इंदिरानगर और मुथियालपेट अहम मानी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री किन सीटों से लड़ रहे चुनाव?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबाड़ी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबला बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मडम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन अपने गढ़ कोलाथुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी थट्टांचावडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































