बिहार की राजधानी पटना (Bihar Accident) में शनिवार की सुबह एक ट्रक और टेम्पू की टक्कर से में कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई है। 4 से 5 लोग घायल हुए हैं। एक्सीडेंट शनिवार सुबह शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक, ऑटो में सवार होकर ये सभी लोग फतुहा में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा ज़िले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। पटना के ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सभी घायलों को तत्काल पटना रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर लाशें पड़ी थी, और उससे लिपटकर परिजन रोए जा रहे थे। को ई सिर पीट रहा, कोई छाती। टक्कर के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी से खून रिस कर सड़क पर फैल गया। सड़क किनारे कुछ महिलाओं की लाश पड़ी थी। सड़क पर मृतकों के सामान, चप्पलें बिखरी पड़ी थीं। दुर्घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
हादसा सीमेंट फैक्ट्री के पास हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक सीमेंट फैक्ट्री का ही था। हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी ने कहा, ‘पास में ही अल्ट्राटेक फैक्ट्री है। सड़क का सबसे अधिक फायदा उन्हें ही मिलता है। सड़क के दोनों तरफ होटल बनने से यहां अक्सर हादसे होते रहते है।’ ‘जिस ट्रक से हादसा हुआ है वो फैक्ट्री के अंदर लगा है। फैक्टी पर भी जुर्माना लगाया जाए, और उस राशि को पीड़ित परिवार को देना चाहिए।’
ये भी पढ़ें: आ गया दिल्ली के आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए अब क्या करना होगा?
मृतकों के नाम
- संजू देवी (60 वर्ष), पत्नी राजेंद्र प्रसाद
- दीपिका पासवान (35 वर्ष), पत्नी धनंजय पासवान
- कुसुम देवी (48 वर्ष), पत्नी चंद्रमौली पांडेय
- चंदन कुमार (30 वर्ष), ऑटो चालक
- कंचन पांडेय (34 वर्ष), पिता परशुराम पांडेय
- बीरेंद्र राउत की पत्नी
- शंभू राम की पत्नी
- विकास राम की पत्नी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहांग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, सभी हिलसा नालंदा जिला के रहने वाले हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































