बलात्कारी राम रहीम की जेल नहीं, पिकनिक चल रही है? फिर मिल गई लंबी पैरोल

579

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, (Gurmeet Ram Rahim Singh) जो दो साध्वियों के बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में दोषी हैं, को एक बार फिर 40 दिन की पैरोल दी गई है। मंगलवार को उसे यह छूट दी गई। यह वही राम रहीम है जिसे 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने 20 साल की सजा सुनाई थी।

राम रहीम को 2020 से लेकर अब तक कुल मिलाकर 344 दिनों की पैरोल और फरलो दी जा चुकी है। यह आंकड़ा एक औसत कॉर्पोरेट कर्मचारी को मिलने वाली सालाना 30 छुट्टियों से कहीं अधिक है।

चुनावों और धार्मिक आयोजनों से पहले होती है रिहाई
राम रहीम को हर बार ऐसे समय पर पैरोल या फरलो दी जाती रही है, जब या तो कोई धार्मिक अवसर होता है या फिर चुनाव नजदीक होते हैं। इससे प्रशासन की मंशा पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

2002 के मैनेजर मर्डर केस में भी बरी
2021 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या मामले में राम रहीम और चार अन्य को सबूतों की “कमजोरी और संदिग्धता” के आधार पर बरी कर दिया था। हालांकि इससे पहले उन्हें विशेष सीबीआई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

ये भी पढ़ें: इस पत्रकार ने किया था बाबा राम रहीम की काली करतूतों का पर्दाफाश, देखें तस्वीरें

डेरा के लाखों अनुयायी, खासकर हरियाणा-पंजाब में
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित कई राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के करोड़ों अनुयायी हैं। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार जिलों में इसका खासा प्रभाव है।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

राम रहीम को कब-कब मिली पैरोल/फरलो:

24 अक्टूबर 2020

  • अवधि: 1 दिन
  • कारण: गुड़गांव में बीमार मां से मिलने
  • खास बात: पूरी प्रक्रिया गुप्त रखी गई

21 मई 2021

  • अवधि: 12 घंटे
  • कारण: एक बार फिर बीमार मां से मिलना
  • सुरक्षा: पुलिस सुरक्षा में दिनभर की अनुमति

7 फरवरी 2022

  • अवधि: 21 दिन (फरलो)
  • कारण: परिवार से मिलने गुरुग्राम
  • खास बात: पंजाब चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मिली फरलो

17 जून 2022

  • अवधि: 30 दिन (पैरोल)
  • कारण: बागपत (यूपी) के बरनावा आश्रम जाने की अनुमति
  • विरोध: SGPC ने पैरोल पर सवाल उठाए

14 अक्टूबर 2022

  • अवधि: 40 दिन (पैरोल)
  • स्थान: बरनावा आश्रम
  • खास बात: इस दौरान तीन म्यूजिक वीडियो रिलीज किए

21 जनवरी 2023

  • अवधि: 40 दिन (पैरोल)
  • कारण: डेरा के धार्मिक कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल होना
  • विवाद: तलवार से केक काटते वीडियो ने खड़ा किया विवाद

20 जुलाई 2023

  • अवधि: 30 दिन (पैरोल)
  • स्थान: बरनावा आश्रम
  • खास बात: कम पब्लिक अपीयरेंस, नियमित छूट

20 नवम्बर 2023

  • अवधि: 21 दिन (पैरोल)
  • खास बात: सार्वजनिक गतिविधि की जानकारी नहीं

19 जनवरी 2024

  • अवधि: 50 दिन (पैरोल)
  • स्थान: बरनावा आश्रम
  • खास बात: अब तक की सबसे लंबी पैरोल

2 अक्टूबर 2024

  • अवधि: 20 दिन (पैरोल)
  • खास बात: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले दी गई
  • रोक: चुनाव आयोग ने हरियाणा में घुसने और भाषण देने पर बैन लगाया

28 जनवरी 2025

  • अवधि: 30 दिन (पैरोल)
  • खास बात: दिल्ली चुनाव से ठीक पहले; सिरसा में 10 दिन, बरनावा में 20 दिन

9 अप्रैल 2025

  • अवधि: 21 दिन (फरलो)
  • स्थान: सिरसा डेरा मुख्यालय

5 अगस्त 2025 (ताजा पैरोल)

  • अवधि: 40 दिन
  • खास बात: 2025 में अब तक करीब 3 महीने से ज्यादा बाहर रह चुका है राम रहीम

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।