बेंगलुरु (Bengaluru Murder ) के हुलिमावु इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर पुलिस से बचने के लिए शव को कूड़े के ट्रक में डाल कर फेंक दिया। हालांकि, सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत कैद हो गई। पुलिस ने इस मामले में महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 33 साल मोहम्मद शमशुद्दीन के रूप में हुई है। मृतक महिला की पहचान 40 साल की आशा के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मूल रूप से असम का रहने वाला है। मृतक महिला एक अर्बन कंपनी से जुड़ी हुई थी और उसमें हाउसकीपिंग का काम करती थे। पुलिस की जांच में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आशा विधवा थी जबकि शमशुद्दीन पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे असम में रहते हैं। आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, लेकिन पति-पत्नी कहकर कमरा किराए पर लिया था।
ये भी पढ़ें: तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 12 मजदूरों की मौत, 15 से 24 घायल
पुलिस की जांच में पता चला है कि आशा और और शमशुद्दीन के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी। बाद में झगड़ा बढ़ने पर आरोपी ने आशा का गला दबाया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद उसने शव को छुपाने की पूरी कोशिश की थी। हत्या के बाद आरोपी ने पार्टनर के शव को बोरे में डाल दिया और बाइक पर डालकर उसे एक कचरे के ट्रक में फेंककर फरार हो गया।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, इलाके के सीसीटीवी कैमरे में उसकी सारी हरकत कैद हो गई और पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। बेंगलुरु दक्षिण के डीसीपी लोकेश बी. जगलासर ने बताया, ‘अब तक की जांच से लग रहा है कि झगड़े के दौरान आरोपी हिंसक हुआ और उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हमने शव बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है और नियमों के मुताबिक पूरी जांच होगी।’
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































