तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, 15 से 20 घायल

512

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले की केमिकल फैक्ट्री (Telangana Factory Blast) के एक रिएक्टर में विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई। 15 से 20 लोग जख्मी हैं। पूरे इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने फैक्टरी को पूरी तरह से ढक लिया। हादसे में 10 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए आधिकारिक बयान नहीं मिला है।

तेलंगाना अग्निशमन अधिकारियों ने कहा, “यह घटना सिगाची फार्मा कंपनी, पासमैलारम फेज 1 में हुई। 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। करीब 15-20 लोग घायल हुए हैं । विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।”इस बीच, प्रशासन बचाव अभियान चला रहा है और अभी तक उन्हें घटनास्थल से कोई शव नहीं मिला है।

संगारेड्डी के पुलिस अधीक्षक परितोष पंकज ने कहा, “अभी तक हमें कोई शव बरामद नहीं हुआ है, बचाव अभियान जारी है, हम कुछ समय में जानकारी देंगे।”आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के बाद कई मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया।

फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सिगाची इंडस्ट्रीज के शेयर में 9.89% की गिरावट आई। तब तक यह 49.72 रुपए प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है।

हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में सुबह 7 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागते दिखे। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है।

सिगाची इंडस्ट्रीज लिमिटेड में क्या बनता है
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सिगाची इंडस्ट्रीज फार्मास्यूटिकल पाउडर बनाती है। यह साल 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बना रही है। यह सफेद रंग का पाउडर होता है। इसमें कोई गंध या स्वाद नहीं होता है।

MCC का उपयोग दवा और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में किया जाता है। सिगाची इंडस्ट्रीज की हैदराबाद समेत पूरे देश में पांच फैक्ट्रियां हैं। इनमें 100 से ज्यादा लोग काम करते हैं। कंपनी के प्रोडक्ट 65 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट किए जाते हैं।

देखिए तस्वीरें….

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।
विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि वहां काम कर रहे मजदूर करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे। विस्फोट की वजह से रिएक्टर यूनिट तबाह हो गई है। दमकलकर्मी मलबा हटाने के लिए अर्थ मूवर्स की इस्तेमाल कर रहे हैं। मलबे के नीचे कुछ मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।