महिलाओं को फिटनेस और खेलों से जोड़ने के लिए फिटनेस क्रूसिबल ने करवाई बैडमिंटन प्रतियोगिता

57

हनुमानगढ़। महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थानीय फिटनेस संस्थान फिटनेस क्रूसिबल की ओर से महिलाओं के लिए विशेष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का नेतृत्व एवं संयोजन फिटनेस क्रूसिबल की ओनर डॉ. मोनिका जांगिड़ ने किया। प्रतियोगिता में शहर की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बैडमिंटन कोर्ट पर अपनी खेल प्रतिभा, ऊर्जा और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। महिलाओं ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. मोनिका जांगिड़ ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अक्सर परिवार की जिम्मेदारियों के चलते अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं दे पातीं। ऐसे में खेल और फिटनेस गतिविधियां उन्हें अपने लिए समय निकालने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।