पंजाब DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर से निकला इतना पैसा, CBI के उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

619

केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) को रिश्वत के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने बिचौलिए के जरिए फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ में एक स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी।

कारोबारी ने रिश्वत देने से इनकार किया तो DIG ने उसे दो साल पुराने एक केस में चार्जशीट दायर करने और नए फर्जी केस दर्ज कराने की धमकी दी। परेशान होकर कारोबारी ने इसकी शिकायत सीधे CBI से की। इस गिरफ्तारी ने पंजाब पुलिस और राजनीतिक हलकों में भारी हलचल मचा दी है।

सूत्रों के अनुसार, CBI जल्द ही भुल्लर से जुड़े अन्य सहयोगियों और अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। राज्य सरकार ने कहा है कि वह CBI की जांच में पूरा सहयोग करेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर ED की रेड, जानिए क्या है नया अस्पताल घोटाला?

बिचौलिए को रंगेहाथ पकड़ा, फिर DIG भी गिरफ्तार
CBI की ट्रैप टीम ने शिकायत की जांच के बाद गुरुवार (16 अक्टूबर) को कार्रवाई की। एजेंसी ने पहले बिचौलिए कृष्नु को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 से 8 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद CBI ने बिचौलिए को DIG से फोन पर बात करवाई, जिसमें भुल्लर ने खुले तौर पर रिश्वत मंगवाने की बात स्वीकार की।

इसके बाद बिचौलिए और कारोबारी दोनों को DIG ऑफिस बुलाया गया, जहां से CBI ने हरचरण भुल्लर को भी मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

5 करोड़ कैश, गहने और 15 प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद
गिरफ्तारी के बाद CBI की दिल्ली और चंडीगढ़ से आई करीब 52 अफसरों की टीम ने DIG के मोहाली स्थित ऑफिस और चंडीगढ़ के सेक्टर-40 की कोठी पर छापेमारी की। जांच के दौरान तीन बैग और एक अटैची में करीब 5 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। इतनी बड़ी रकम गिनने के लिए CBI को तीन नोट गिनने की मशीनें मंगवानी पड़ीं।

टीम को कोठी से भारी मात्रा में सोने-हीरे के गहने, लग्ज़री गाड़ियों और 15 संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले। सूत्रों के मुताबिक, जांच टीमें अब भी DIG की संपत्तियों और बैंक अकाउंट्स की जांच कर रही हैं।

CBI ने जारी किया औपचारिक बयान
CBI ने शुक्रवार को पहली बार इस केस पर आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा “रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर और एक बिचौलिए को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया गया है। बिचौलिए को रंगेहाथ पकड़ने के बाद आरोपी DIG की संलिप्तता की पुष्टि हुई।” एजेंसी ने यह भी बताया कि जांच जारी है और बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कौन हैं हरचरण सिंह भुल्लर?
DIG हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं। उनके पिता महल सिंह भुल्लर पंजाब के DGP रह चुके हैं, जबकि भाई कुलदीप भुल्लर कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। यही वजह है कि हर सरकार में उन्हें अहम पद मिलते रहे हैं।

CBI अब भुल्लर की संपत्ति, आय के स्रोत और अन्य मामलों में संभावित आय से अधिक संपत्ति (DA case) की जांच भी शुरू करने जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।