सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी

11
– नशेड़ियों और चोरों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, पार्षद नवीन बाकोलिया ने जताई नाराजगी
हनुमानगढ़। जंक्शन के वार्ड नंबर 10 में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, चोरी हुए सामान की बरामदगी और नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है। वहीं, वार्डवासियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था और पूर्व में चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील कुमावत सोमवार शाम करीब 6 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से गए हुए थे। उनकी धर्मपत्नी भी अपने मायके गई हुई थीं। इसी दौरान मकान सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि रात्रि करीब 2 बजे चोर मकान पर पहुंचे और मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखी करीब 2 लाख रुपए की नकदी, 20 तोले सोने के आभूषण और करीब डेढ़ किलो चांदी चोरी कर ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर परिवार के होश उड़ गए। चोरी हुआ सामान परिवार की जीवनभर की मेहनत और कमाई बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।