अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब अमेरिकन एयरलाइंस के ‘बोइंग 737 मैक्स 8 विमान’ (Boeing jet Fire) को टेकऑफ से ठीक पहले रोकना पड़ा। हादसा उस वक्त हुआ जब विमान का लैंडिंग गियर फेल हो गया, और टेकऑफ के दौरान ही विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई।
घटना अमेरिकी के मुताबिक दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात में 2.15 बजे) हुई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट डेनवर से मियामी के लिए उड़ान भर रही थी। विमान का मॉडल था बोइंग 737 मैक्स 8, जिसे आधुनिक लेकिन विवादों में घिरा विमान माना जाता है। घटना के वक्त विमान में 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। टेकऑफ के वक्त अचानक लैंडिंग गियर में गड़बड़ी आई, और तभी विमान के पिछले हिस्से में आग लगने लगी।
हादसे के बाद 6 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) और एयरलाइंस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: Bihar Scam: बिहार में कहां गए 70 हजार करोड़?, CAG रिपोर्ट से मचा इन 5 विभागों में हड़कंप
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

गौरतलब है कि 12 जून को भारत के अहमदाबाद में भी एक बड़ा विमान हादसा हुआ था। उसमें भी विमान बोइंग कंपनी का था बोइंग 787-8। वो विमान टेकऑफ के सिर्फ दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था और उस भयावह दुर्घटना में 270 लोगों की जान चली गई थी।
डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बोइंग विमान में आग, लैंडिंग गियर फेल, 173 यात्री सवार, देखें VIDEO #Boeing737 #airlines #denverairport #BreakingNews #deltaairlines pic.twitter.com/DayIhWHEaj
— Panchdoot (@Panchdoot1) July 27, 2025
अब डेनवर की इस घटना के बाद बोइंग विमानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल के वर्षों में बोइंग के कई मॉडलों में तकनीकी खामियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें लैंडिंग गियर और ऑटोमैटिक सिस्टम से जुड़ी दिक्कतें प्रमुख हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।






































