एलन मस्क के स्कूल ‘Astra Nova’ की क्यों हो रही है चर्चा? ऑनलाइन एडमिशन शुरु, जानें फीस?

302

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने एक ऐसा नया ऑनलाइन स्कूल ( Astra Nova) लॉन्च किया है जिसकी फीस ने सबको चौंका दिया है। इस स्कूल में एक घंटे की पढ़ाई के लिए छात्रों से ₹1 लाख से ज्यादा की फीस ली जाती है। स्कूल का नाम है Astra Nova, और इसे दुनिया का सबसे अलग और महंगा स्कूल कहा जा रहा है। ये स्‍कूल अपनी खास लर्निंग स्‍ट्रैटेजी की वजह से सुर्खियों में है।

मस्‍क के स्‍पेशल स्‍कूल Astro Nova में पूरी दुनिया के बच्‍चे दाखिला ले सकते हैं। ये स्‍कूल अपनी खास लर्निंग स्‍ट्रैटेजी की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है। ये 10 से 14 साल की उम्र के बच्‍चों के लिए एक एक्‍सपेरिमेंटल स्‍कूल है जो केवल प्रैक्टिकल लर्निंग पर फोकस्‍ड है। ये एक ऑनलाइन लेबोरेट्री की तरह है, जहां बच्‍चों को रेगुलर स्‍कूलों की तरह मार्क्‍स नहीं दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने RJ महवश से रिलेशनशिप किया ऑफिशियल! कहा- पूरा इंडिया जान चुका है… 

क्या है Astra Nova स्कूल?
यह स्कूल 2014 में कैलिफोर्निया में शुरू हुआ था। पहले इसका नाम Ad Astra था। इसे खास तौर पर एलन मस्क ने अपने बच्चों और कुछ कर्मचारियों के बच्चों के लिए बनाया था। अब यह ऑनलाइन स्कूल बन चुका है और दुनिया के अलग-अलग देशों से बच्चे इसमें पढ़ते हैं। स्‍कूल में एडमिशन और बाकी हर जानकारी के लिए स्‍कूल की वेबसाइट astranova.org पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: BRICS 2025 पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, भारत सहित इन देशों को दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला?

इस स्कूल की खास बातें:

  • इसमें पढ़ाई के लिए नंबर या ग्रेड नहीं दिए जाते
  • बच्चे खुद सोचकर मुश्किल सवालों का हल निकालते हैं
  • साइंस, मैथ्स और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है।
  • म्यूज़िक, भाषा या इतिहास जैसे विषय नहीं पढ़ाए जाते।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

क्यों हो रही है इसकी चर्चा?

  • नया स्कूल खुलने वाला है: एलन मस्क अब 3 से 9 साल के बच्चों के लिए नया स्कूल शुरू कर रहे हैं, जिसका नाम फिर से Ad Astra रखा गया है। यह टेक्सास में खुलेगा और छोटे बच्चों को साइंस और सोचने की ट्रेनिंग देगा।
  • 100 मिलियन डॉलर का निवेश: मस्क की संस्था ने इस स्कूल प्रोजेक्ट में करीब ₹830 करोड़ का निवेश किया है।
  • ज्यादा फीस: स्‍कूल की फीस नॉर्मल स्‍कूलों से कहीं ज्‍यादा है। यहां की एक घंटे की क्‍लास की फीस 2200 डॉलर यानी लगभग 1.88 लाख रुपए है। किसी भी स्‍टूडेंट को कम से कम 2 घंटे की क्‍लास के लिए इनरोलमेंट करना जरूरी होता है। स्‍टूडेंट्स अधिकतम 16 घंटे की क्‍लास ले सकते हैं। इसकी कुल फीस 35,200 डॉलर यानी लगभग 30.20 लाख रुपए होगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।