बड़ी धूमधाम से मना रजत जयंती महोत्सव…..

27
हनुमानगढ़ क्षेत्र में धार्मिक तथा सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था श्री सुंदरकांड मित्र मंडल समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा का रजत जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से श्री सिद्धेश्वर सुंदरकांड बालाजी धाम में मनाया गया। इस मौके पर हुऐ अखंड संगीतमय सुंदरकांड महापाठ व भजनों ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। संस्था के संस्थापक सदस्य जिन्होंने 1 जनवरी 2000 को मंडल की स्थापना की श्री किशन बिहारी मालपानी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। संस्था लगातार 25 वर्षों से हनुमानगढ़ में पहली बार अयोध्या व वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुंदर नृत्य नाटिका ने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। रजत जयंती के उपलक्ष में भव्य रंगीन आतिशबाजी की गई। प्रधान सुशील गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा हनुमानगढ़ कलेक्टर महोदय से प्रेरित होकर नवाचार करते हुए सुंदरकांड से पहले मानस अभियान के तहत नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। बारिश के बावजूद भी भक्तों का उत्साह ठंडा नहीं पड़ा। संगरिया, पीलीबंगा, सूरतगढ़ नोहर, सादुलशहर आदि से आये हुए भक्तों ने महापाठ में भाग लिया।
मीडिया प्रभारी संजय जी पारीक ने बताया कि रजत जयंती के अवसर पर यह 2434वां पाठ था। महोत्सव में सवा ग्यारह किलो चांदी के दरबार की विशेष सजा कोलकाता से आए विशेष फूलों की माला द्वारा की गई। भक्तों पर इत्र वर्षा, सवामणी प्रसाद, छप्पन भोग, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृगांर, रंगीन आतिशबाजी महोत्सव के विशेष केन्द्र रहे। महोत्सव में पधारे महंत गंगा दास जी महाराज ने बताया कि सुंदरकांड हमें जीवन में बहुत कुछ सीखना है। हम सुंदरकांड के प्रसंगों से प्रेरणा लेकर जीवन को सुंदर बना सकते हैं। आज की आधुनिकता में जहां परिवार टूट रहे हैं बड़ों का आदर सम्मान कम हो रहा है वहां यह  प्रसंग जीवन की दिशा व दशा बदलने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी व्यस्त जीवनचर्या में जितना भी समय मिले उसमें गीताप्रेस की पुस्तकों का  स्वाध्याय करके जीवन की आध्यात्मिक और सामाजिक उन्नति कर सकता है। आयोजन में श्याम जल सेवा समिति, श्याम पैदल यात्री संघ, खड़ाऊ सेवा समिति, प्रदीप जी ऐरी टीम को कार्यक्रम में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया। लकी ड्रा के माध्यम से दो चांदी के सिक्के भाग्यशाली विजेताओं को दिए गए। इस मौके पर 5 किलो वाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शिव शंकर खडगावत द्वारा मंदिर को भेंट किया गया। आयोजन में हनुमानगढ़ के गणमान्य व्यक्तियों ने सिरकत की गई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।