Home फिल्मी दुनिया दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर ये 11 बॉलीवुड स्टार्स जो नहीं...

दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट से लेकर ये 11 बॉलीवुड स्टार्स जो नहीं है भारत के नागरिक

6226
60090

मुम्बई: लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में पीएम मोदी ने हाल ही में 31 ट्वीट कर राजनेताओं, फिल्म कलाकारों, खिलाड़ियों, धर्म गुरुओं और मीडिया से युवाओं को मतदान के प्रति जागरुक करने की अपील की। इसके लिए प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक 31 ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- ”2019 में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अब एक महीने से भी कम समय है। मतदान हमारे महत्वपूर्ण कर्तव्यों में से एक है।” एक ट्वीट में लिखा- थोड़ा दम लगाइए और वोटिंग को एक सुपरहिट कथा बनाइए।

ऐसे में पिछले दिनों एक राजनेता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आज वर्तमान सरकार ने ऐसे हालात बना दिए हैं कि लोग भारत में रहना नहीं चाहते। खाते भारत का लेकिन नागरिकता विदेश की। क्योंकि उन्हें पता है कि इस देश में दंगे फंसाद वाली सरकार है ना जाने कब क्या हो जाए। हालांकि विपक्षी नेता समाजवादी पार्टी के और उन्होंने बिना नाम लिए बॉलीवुड स्टार्स अक्षय कुमार पर निशाना साधा। दरअसल, अक्षय कुमार अपने पूरे परिवार के साथ भारत में रहते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वह भारत के नागरिक नहीं है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आपके ऐसे कौन-कौन से सुपरस्टार्स हैं जो भारत में रहते हैं, हिन्दी बोलते हैं लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है और वह आगामी चुनावों में वोट भी नहीं डाल सकते।

अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार को आपने देशभक्ति फिल्में, सौनिको को पैसा देना आदि समाज सेवा जैसे काम करते देखा होगा लेकिन कभी आपने उनको वोट डालते हुए देखा है। दरअसल, वो इसलिए क्योंकि बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के पास कनाडा का पासपोर्ट है। इस कारण उन्होंने भारतीय नागरिकता भी छोड़ दी है। इसी वजह से उन्हें आज तक भारत में वोट डालते नहीं देखा गया है।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण के फैंस ये जानकर जरूर शॉक्ड होंगे कि उनकी स्टार दीपिका भले ही इंडिया में पली-बढ़ी हैं। लेकिन उनके पास भी इस देश की नागरिकता नहीं है। हैरान होने की बात नहीं है। दरअसल दीपिका का जन्म डेनमार्क में हुआ था और उनके पास वहीं का पासपोर्ट भी है। इसलिए वो डेनमार्क की नागरिक हैं ना कि भारत की। अगर आप इस बात से दिल टूट गया है तो जरा संभाल लीजिए क्योंकि अभी ऐसे बहुत से कलाकार है जिनके बारें में जानना जरूरी है।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ के बारे में तो हर किसी को मालूम होगा। इतने साल यहां काम करने के बाद भी वो इंडियन नहीं है। उनके पास ब्रिटेन की नागरिकता है। सुनने में ये भी आया था कि उनके पिता जम्मू कश्मीर के थे हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई इसकी कोई पुष्ठि नहीं लेकिन कैटरीना कैफ भारतीय नहीं है।

जैकलिन फर्नाडींज
जैकलिन फर्नाडींज के बारे में तो हर कोई जानता है कि वो श्रीलंका से हैं। लेकिन इतने सालों तक काम करने के बाद भी उन्हें अब तक भारत की नागरिकता नहीं मिली है। वैसे आपको बता दें, जैकलीन हाफ मलेशियन और हाफ बहराइन हैं। लेकिन उनके पास श्रीलंका का पासपोर्ट है जिसके कारण वो श्रीलंकाई हैं।

इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान अमेरिका के नागरिक हैं। उनका जन्म अमेरिका में हुआ है। लेकिन वह अपने परिवार के साथ भारत में रहते हैं। बता दें, इमरान का फिल्मी करियर कोई शानदार नहीं रहा।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी भारत की नहीं है। जी हां ये 100 प्रतिशत सच है। भले ही वो महेश भट्ट की बेटी है लेकिन आलिया का मां सोनी रजदान ब्रिटेन नागरिक है इसलिए आलिया के पास भी ब्रिटेन की नागरिकता नहीं है।

नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी भी अमेरिका की नागरिक हैं। बॉलीवुड में आने से पहले नरगिस ने अमेरिका में भी एक्टिंग के लिए खूब हाथ-पैर मारे लेकिन उन्हें कोई पहचान नहीं मिल सकी लेकिन जैसा कि आपको पता भारत हर किसी व्यक्ति का दिल खोल के स्वागत है वैसा नरगिस का किया। नरगिस भले ही फिल्मों में कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उनकी पहचान भारत की वजह से जरूर बनी है।

सपना पब्बी
सपना ने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत फिल्म खामोशियाँ से की थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट अली फजल और गुरमीत चौधरी नजर आये थे। लेकिन ये भी भारत की नागरिक नहीं है। दरअसल सपना ब्रिटेश नागरिक है।

एमी जैक्सन
हाल ही में सुपरहिट फिल्म रोबोट-2 में नजर आ चुकी एमी ने भले ही बॉलीवुड से खूब नाम कमाया है लेकिन वो भी तमाम हीरोइनों की तरह भारत की नागरिक ना होकर ब्रिटेश की है।

एवलिन शर्मा
एवलिन शर्मा को आप जानते हैं, जो यारियां, कुछ-कुछ लोचा है, ये जवानी है दीवानी,  मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। जो भी भारत की ना होकर जर्मन नागरिक है।

सनी लियोन
बिगबॉस के शो से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सनी लियोन को आज पूरी दुनिया जानती हैं। लेकिन जैसा कि सबको पता है कि वह भारतीय है लेकिन उनके पास नागरिकता अमेरिका की है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये स्टार्स भारत में रहते हैं यही से कमाते हैं तो फिर यहां की नागरिकता क्यों नहीं लेना चाहते हैं। देखिए बाकी निजी कारण हम आपको नहीं बता सकते हैं लेकिन अमेरिका जैसे देशों की नागरिकता छोड़ने के लिए करीब 10 साल तक एडंवास राशि जमा करवानी होती उसके बाद ही आप उस देश की नागरिकता छोड़ सकते हैं, जब अमेरिका के रूल्स हैं तो अन्य देशों के भी होंगे और आज की दुनिया और समय में चाहें कोई भी हो वो पैसा क्यों फालतू में खर्च करना चाहेंगा, बाकि कारणों को समझने के लिए आप खुद समझदार है…अपना दिमाग लगाते चलिए।

ये भी पढ़ें:
वायरल VIDEO में दावा, एयरस्ट्राइक में मारे गए थे 200 आतंकी, पर यूं गायब हुई लाशें!
अगर आपको भी ये गंदा काम करने की आदत, तो अभी छोड़ दे, वरना होगा ये नुकसान
अगर आपका भी अचानक WhatsApp बंद हो गया है, तो ये है उसके पीछे का बड़ा कारण
कलंक का टीजर Out, जानिए क्या है फिल्म की कहानी?
रेलवे में निकली 1 लाख से ज्यादा पदों के लिए नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
आपका नेता कुछ भी गड़बड़ी करें, तो cVIGIL ऐप से करें शिकायत, ये हैं App के फायदें

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

6226 COMMENTS