अनन्या से ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे आदित्य कपूर, VIDEO आयी सामने

0
461

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे पिछले कई महीनों से आदित्य रॉय कपूर को डेट करने की खबरों से सुर्खियों में बनी हुई थीं, हालांकि अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कपल ने मार्च में ब्रेकअप कर लिया है। इस खबर को दोनों के एक करीबी दोस्त ने कन्फर्म किया है।

2 साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और मार्च में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। ऐसे में आदित्य की एक फोटो सामने आई है, वह ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से मिलने उनके घर गए पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि ये वही एक्ट्रेस है, जिनकी वजह से आदित्य और अनन्या अलग हुए हैं।

ये भी पढ़ें: मजाक में दोस्तों ने प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, लड़के का फट गया, जानें पूरा मामला?

क्या बताया मीडिया में दोस्त ने
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के करीबी दोस्त के हवाले से ब्रेकअप की खबर कन्फर्म की है। उनके दोस्त ने बताया है, दोनों का करीब एक महीने पहले ब्रेकअप हो चुका है। दोनों ही बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन उनका ब्रेकअप हर किसी के लिए शॉकिंग है। दोनों कॉर्डियल हैं। अनन्या इस ब्रेकअप से मूव ऑन करने की कोशिश कर रही है। जाहिर है कि वो हर्ट है। फिलहाल वो अपना ज्यादातर समय अपने डॉग के साथ बिता रही है। आदित्य भी इस सिचुएशन से मैच्योरिटी के साथ डील करने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें: vivoV30e स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

ब्रेकअप के बाद किसके घर पहुंचे आदित्य
आदित्य रॉय कपूर की जो फोटो वायरल हो रही है। वह उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर की है। ये फेमस एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि श्रद्धा कपूर है। आदित्य और श्रद्धा दोनों ने फिल्म ‘आशिकी 2’ में साथ काम किया था। दोनों उसी फिल्म से करीब आए थे। ‘आशिकी 2’ फिल्म के बाद खुद आदित्य ने बताया था कि उन्हें और श्रद्धा को इस फिल्म के दौरान एक अलग ही एक्सपीरियंस हुआ था।

दोनों कई समय तक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे, फिर अलग हो गए। इसके बाद आदित्य अनन्या पांडे के साथ रिश्ते में आ गए। अब अनन्या से भी उनका ब्रेकअप हो गया है और ब्रेकअप के बाद एक्टर श्रद्धा कपूर के घर के बाहर देखे गए थे, अब फैंस कयास लगा रहे है कि वह अनन्या को छोड़कर श्रद्धा कपूर को दोबारा डेट करना चाहते हैं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now