बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को पुलिस ने धोखाधड़ी के गंभीर मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वेदिका ने आलिया की फर्जी साइन कर करीब ₹76.9 लाख की रकम चुपचाप अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। वेदिका को मुंबई पुलिस ने उन्हें बैंगलोर से गिरफ्तार किया है। 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगी। करीब 5 महीने से उनकी तलाश जारी थी।
ये मामला तब सामने आया जब आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने जनवरी में वेदिका प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में जुहू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनके खिलाफ धारा 316 (4), 318 (4) के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। तब से ही उनकी तलाश जारी थी।
ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना के कुर्ग वाले बयान पर मचा बवाल, यहां देखें वायरल Video
वेदिका प्रकाश शेट्टी 32 साल की हैं। वो बीते कुछ सालों से आलिया भट्ट की पर्सनल मैनेजर थीं। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि वेदिका ने मई 2022 से लेकर अगस्त 2024 तक आलिया के पर्सनल और प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट से पैसे लूटे हैं।
ये भी पढ़ें: Vadodara Bridge Collapse: गुजरात में पुल टूटा, गाड़ियां नदी में गिरीं, 9 मौत, कई घायल, देखें VIDEO
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसे हुआ ₹77 लाख का घोटाला?
पुलिस के मुताबिक, आलिया भट्ट के साथ काम करने के दौरान वेदिका को एक्ट्रेस की फाइनेंशियल जिम्मेदारियां दी गई थीं। साथ काम करते हुए वेदिका ने आलिया से कई नकली पेपर्स में साइन करवाए। वो ट्रेवल, मीटिंग्स, इवेंट के खर्च से जुड़े नकली इनवॉइस बनवाती थीं, जिसके लिए वो ऑनलाइन इमेजिंग एप यूज करती थीं।
पैसों के लेन-देन में वेदिका अपने दोस्तों को भी शामिल करती थीं। वेदिका प्रकाश मुंबई की एनजी कोऑपरेटिव हाइसिंग सोसाइटी में रहती हैं। 2024 में उन्हें पर्सनल मैनेजर की पोस्ट से हटा दिया गया था। आलिया के अलावा भी वेदिका कई एक्टर्स की मैनेजर रह चुकी हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































