27 साल बाद टूटा रिश्ता? साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक

193

तमिल फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। थलापति विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम (thalapathy vijay wife) ने 27 फरवरी, 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी है। जानकारी के मुताबिक, संगीता ने शादी खत्म करने की मांग के साथ-साथ वैवाहिक घर में रहने का अधिकार और स्थायी गुजारा भत्ता भी मांगा है। अभिनेता की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं एक बेटा जेसन संजय (25) और बेटी दिव्या साशा (20। यह जोड़ी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक आदर्श कपल के रूप में देखी जाती रही है, ऐसे में तलाक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है।

बताया जाता है कि 90 के दशक में पत्नी अभिनेता की बड़ी फैन थीं और उनसे मिलने विदेश से चेन्नई आई थीं। मुलाकात दोस्ती में बदली, दोस्ती प्यार में और फिर शादी तक बात पहुंची। अलग-अलग धर्म से होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

बता दें, साउथ इंडियन एक्टर विजय और संगीता सोरनालिंगम ने 25 अगस्त, 1999 को शादी की थी और इस सेरेमनी में सभी बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। एक तरफ विजय क्रिश्चियन हैं तो दूसरी तरफ संगीता हिंदू हैं। कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था।

कौन है थलापति विजय की पत्नी?
संगीता सोरनालिंगम थलापति विजय की पत्नी हैं। वह श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। विजय और संगीता की शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। संगीता ने हमेशा चकाचौंध की दुनिया से दूर परिवार और निजी जीवन को प्राथमिकता दी है। वो कभी-कभी पब्लिक इवेंट में नजर आती हैं। विजय सोशल मीडिया पर भी उनकी कम ही तस्वीरें पोस्ट करते हैं। इतना ही नहीं संगीता सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।