नए स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा (saiyaara) ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। नई जोड़ी, अपेक्षाकृत छोटे बजट और बिना बड़े स्टारपावर के यह फिल्म महज चार दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 0.82 करोड़ की कमाई की। जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 106.57 करोड़ हो गया।
जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन का आंकड़ा ₹117 करोड़ के करीब पहुंच गया है। फिल्म का बजट करीब ₹60 करोड़ था, ऐसे में इसने चार दिनों में ही अपनी लागत से दोगुना रिटर्न हासिल कर लिया है।
मूवी ने 21 करोड़ की सॉलिड ओपनिंग भी ली थी। यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, रेड 2, केसरी वीर, स्काई फोर्स जैसी मूवीज के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
सैयारा का प्रदर्शन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि फिल्म न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी ज़बरदस्त ट्रेंड कर रही है। खासकर Gen-Z ऑडियंस इसके म्यूज़िक, इमोशनल टोन और नए चेहरे को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रही है। बॉक्स ऑफिस के लिहाज से इसे 2025 की एक और सुपरहिट माना जा रहा है, जो आने वाले दिनों में 150 करोड़ क्लब तक पहुंच सकती है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या है फिल्म सैयारा की कहानी
18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई “सैयारा”, मोहित सूरी की ओर से निर्देशित और यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित है। फिल्म कृष कपूर (अहान पांडे) की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो सिंगर बनना चाहता है। वहीं वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) एक पत्रकार है। दोनों का मिलना और उनकी लवस्टोरी काफी इमोशनल टच देता है। फिल्म की कहानी की बात करें तो, क्रिश एक उभरता हुआ संगीतकार है, जो अपने करियर को लेकर संघर्ष कर रहा है। वहीं वाणी एक प्रतिभाशाली गीतकार हैं, जो भावनाओं से गहरी जुड़ी हैं। इन दोनों की मुलाकात कुछ यूँ होती है कि दोनों की आत्मा एक-दूसरे की कला से जुड़ जाती है और धीरे-धीरे ये दोनों करीब आ जाते हैं। प्यार की शुरुआत बेहद खूबसूरत और तेज होती है। शुरुआत में लव स्टोरी चल पड़ती है।
म्यूजिक सेंस, क्रिएटिव कोलैबोरेट और गाने लिखने का जुनून। लेकिन धीमे-धीमे दोनों के अंदर कुछ टूटा-फूटा एहसास जागने लगता है। वाणी के बीते दर्द और क्रिश के गुस्सैल रवैये के बीच दोनों को समझने और साथ निभाने की चुनौती मिलती है। एक समय ऐसा आता है जब वाणी को अर्ली-ऑनसेट अल्जाइमर का पता चलता है। उसकी यादें धीरे-धीरे धुंधली होने लगती हैं और वह अपने आसपास की दुनिया से कटने लगती है। क्रिश के लिए यह सबसे बड़ा झटका होता है। वह ऐसे प्यार में फँस जाता है जहाँ उसे यादों को बचाने और खुद को संभालने की ज़िद करनी पड़ती है।
अब कहानी मोड़ लेती है। कहां तक क्रिश वाणी के प्यार में अपने आप को खो दे? और कहाँ तक वाणी खुद को इस रिश्ता के लिए धकेलती रहे? दोनों के बीच की केमिस्ट्री और उनके संघर्ष यह दिखाते हैं कि प्यार जितना सुंदर होता है, उतना ही मुश्किल भी होता है। फिल्म की कहानी इस सवाल पर खत्म होती है कि आखिर क्या प्यार में हर दुःख सहना सही है या कभी-कभी खुद को बचाना भी ज़रूरी होता है। सैयारा एक ऐसे सफर की दास्ताँ है जहाँ प्यार, दर्द, स्वीकृति और आत्म-खोज साथ चलते हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































