रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर'(Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इसे रिलीज हुए लगभग एक हफ्ता हो चुका है और इसकी रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनो से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसके शोज भी कई जगह हाउसफुल जा रहे हैं।
इसकी कहानी, गाने और स्क्रीनप्ले सभी जबरदस्त है। ऐसे में जो लोग इसे देखने थिएटर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, उन्हें इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार है। बता दें कि इसके ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है?
रणवीर सिंह की धुरंधर इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक इंडिया में 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है और वीकेंड पर इसमें इजाफा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं।

बताया जा रहा है कि धुरंधर का एक और पार्ट आएगा और नेटफ्लिक्स ने दोनों पार्ट्स की स्ट्रीमिंग के राइट्स 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर ओटीटी पर 30 जनवरी, 2026 को रिलीज हो सकती है हालांकि, अभी फिल्म थियेटर्स में रन कर रही है, ऐसे में ओटीटी रिलीज डेट के ऑफिशियल कंफर्मेशन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































