कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म Udaipur Files कल होगी रिलीज

3 साल पहले 28 जून 2022 को उदयपुर शहर के गोर्वधन विलास इलाके में रहने वाले 'कन्हैयालाल' का उनकी दुकान में घुसकर तालिबानी तरीके (गला काटकर) से हत्या की गई थी।

687

राजस्थान के उदयपुर जिले में तीन साल पहले हुए कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म शुक्रवार 8 अगस्त को रिलीज होगी। दिल्ली हाईकोर्ट की दखल के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस फिल्म को लेकर लगी सभी आपत्तियों को खारिज करते हुए फिल्म रिलीज पर लगी रोक को हटा दिया। धार्मिक संगठनों का आरोप था कि इस फिल्म के रिलीज होने से धार्मिक भावनाएं भड़क सकती है।

फिल्म में धर्म विशेष के खिलाफ दुष्प्रचार करने के भी आरोप लगाए गए। कुछ संगठनों ने इस फिल्म के रिलीज किए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिकाएं भी लगाई। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए कि फिल्म की दोबारा समीक्षा की जाए और सिनेमैटोग्राफ एक्ट की धारा 6 के तहत अपने अधिकारियों का प्रयोग करें। इसके बाद सरकार ने फिल्म पर लगी रोक हटा ली।

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्म रिलीज डेट की घोषणा की। उन्होंने कहा हमारा मकसद किसी को निशाना बनाना नहीं, बल्कि एक घटना को दिखाना है। फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में कुल 4500 स्क्रीन पर रिलीज होगी। उदयपुर के 3 सिनेमाघरों सेलिब्रेशन मॉल, अरबन स्क्वायर और लेकसिटी मॉल में भी फिल्म को दिखाया जाएगा।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

क्या है कन्हैयालाल हत्याकांड मामला
3 साल पहले 28 जून 2022 को उदयपुर शहर के गोर्वधन विलास इलाके में रहने वाले ‘कन्हैयालाल’ का उनकी दुकान में घुसकर तालिबानी तरीके (गला काटकर) से हत्या की गई थी। BJP से हटाई गई नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद से समुदाय विशेष के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। धमकी से परेशान होकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 28 जून को आरोपियों ने उनकी दुकान में घुसकर गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।