कैटरीना कैफ-विक्की कौशल जल्द बनेंगे मम्मी-पापा, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की। दोनों ने बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। सामने आए पोस्ट में कैटरीना कैफ के बेबी बंप की पहली बार साफ झलक देखने को मिल रही है।

537

बॉलीवुड के लवी-डवी कपल कैटरीना और विक्की (Katrina Kaif) अब अपनी शादी के 4 साल बाद, यह जोड़ा माता-पिता बनने वाला है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की। दोनों ने बेहद खूबसूरत पोस्ट साझा किया है। सामने आए पोस्ट में कैटरीना कैफ के बेबी बंप की पहली बार साफ झलक देखने को मिल रही है।

अपनी खुशी को दुनिया भर के साथ साझा करते हुए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कैप्शन में लिखा, ‘हम खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।’ सामने आए पोस्ट में दोनों के हाथ नजर आ रहे हैं और उसमें एक पोलाराइड तस्वीर दिख रही है। इस तस्वीर में कैटरीना कैफ व्हाइट ड्रेस में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बेबी बंप को हाथ लगाया है और विक्की भी उन्हें थामे दिख रहे हैं। ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर काफी प्यारी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस खबर के बाद कपल्स को बधाई मिलने शुरु हो गई। दोनों के फैंस काफी खुश है। पिछले कई महीनों से कपल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। अब समय आ गया था कि कैटरीना और विक्की इस बारे में घोषणा करें। उनके प्रशंसक लंबे समय से इस तरह की पोस्ट का इंतज़ार कर रहे थे। बीते दिनों ये चर्चा शुरू हुई कि दोनों अक्टूबर के महीने में मम्मी-पापा बन जाएंगे और अब कुछ पल का ही इंतजार बाकी है। इस खबर के वायरल होने के एक हफ्ते बाद ही अब कपल ने आधिकारिक घोषणा करके अपनी खुशी को जग जाहिर कर दिया है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

9 दिसंबर 2021 को कैटरीना और विक्की ने राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। इस शादी में करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। इनकी शादी में नो फोन पॉलिसी रखी गई, जिसकी वजह से कुछ ही तस्वीरें बाद में इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर साझा कीं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।