मार्वल फैंस के लिए खुशखबरी है! भले ही फिल्म की रिलीज में अभी करीब 14 महीने बाकी हों, लेकिन Avengers: Doomsday को लेकर एक्साइटमेंट अभी से आसमान पर है। हाल ही में डायरेक्टर जो और एंथनी रूसो (Russo Brothers) ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक टीज़र शेयर किया।
इसमें सिर्फ़ एक धुंधली सी इमेज और हैशटैग #DoomsdayIsComing था, लेकिन बस इतना ही काफ़ी था फैंस को थ्योरी बनाने और अंदाज़े लगाने के लिए। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इमेज शायद किसी चॉकबोर्ड की है, जिसमें फिल्म की कहानी से जुड़े हिंट छिपे हो सकते हैं।
View this post on Instagram
सबसे बड़ा सरप्राइज यह है कि इस बार रूसो ब्रदर्स फिर से MCU की कमान संभाल रहे हैं। ये वही जोड़ी है जिन्होंने Captain America: The Winter Soldier, Civil War, Avengers: Infinity War और Endgame जैसी सुपरहिट फिल्मों को डायरेक्ट किया था। “Avengers: Doomsday” MCU के इतिहास में पहली बार Avengers, X-Men, Fantastic Four और Thunderbolts जैसे चार बड़े सुपरहीरो ग्रुप्स को एक ही फिल्म में लाने जा रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद धमाकेदार है। पुराने फेवरेट सुपरहीरोज़ जैसे क्रिस हेम्सवर्थ (Thor), टॉम हिडल्स्टन (Loki), एंथनी मैकी (Captain America), पॉल रुड (Ant-Man) के साथ-साथ सिमू लियू (Shang-Chi), डैनी रामिरेज़ (Falcon), लेटिटिया राइट (Black Panther) और विंस्टन ड्यूक (M’Baku) भी इस बार एक्शन में नजर आएंगे। इतने बड़े क्रॉसओवर की वजह से फैन्स को इस फिल्म से Endgame से भी ज्यादा धमाकेदार एक्शन और इमोशन की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: BGMI 4.0 का इंतज़ार खत्म! देखें कैसे बदल जाएगा आपका गेमप्ले, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
मार्वल ने “Avengers: Doomsday” की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। यह फिल्म 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म सिर्फ़ MCU की कहानी को नया मोड़ नहीं देगी बल्कि आने वाले फेज़ के लिए रास्ता भी तैयार करेगी।




































