कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (shefali jariwala) का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, शेफाली को बेहोशी की हालत में उनके पति और एक्टर पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग शुक्रवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम पहुंच चुकी है और सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजन के भी बयान लिए जा रहे हैं।
कपूर हॉस्पिटल में होगा पोस्टमार्टम
शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। वहीं उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के कूपर अस्पताल में लाया गया है। फिलहाल परिवार, रिश्तेदार और दोस्त कूपर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

शेफाली की अचानक मौत से फैंस परेशान
शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उन्हें अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते देखा गया था। बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का भी निधन 2021 में कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। इस घटना के बाद फैंस परेशान है।
शेफाली लेती थी एंटी एजिंग ट्रीटमेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली जरीवाला की मौत की वजह पर अभी सस्पेंस बना हुआ है वे पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए इलाज करवा रही थीं। शेफाली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया एक्ट्रेस एंटी एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं। डॉक्टर ने आगे बताया की एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज।

शेफाली दो दवाइयां ले रही थी जिसमे विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां शामिल हैं। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं इसका असर स्किन पर ही होता है।
मिर्गी की थी बीमारी
शेफाली के ट्रेनर ने बताया कि शेफाली हमेशा अपनी सेहत को लेकर सीरियस रहती थीं। वह सख्त डाइट फॉलो थीं, रोजाना एक्सरसाइज करती थीं। उन्होंने आगे बताया कि दो दिन पहले ही शेफाली से मुलाकात हुई थी। शेफाली को मिर्गी की बीमारी थी, जिसे कंट्रोल में रखने के लिए वह ठंडी चीजें और ड्रिंक्स नहीं लेती थीं। उन्होंने एक ऐसा रूटीन अपनाया था जिससे उन्हें दौरे न आएं।
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शेफाली ने बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र मिर्गी का दौरा पड़ा था। तनाव और चिंता की स्थिति में उन्हें दौरे आते थे। हालांकि, बाद में उन्होंने योग और रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू किया, जिससे उनकी तबीयत बेहतर होने लगी और मिर्गी के दौरे आना बंद हो गए।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

कैसा रहा था शेफाली का फिल्मी करियर
शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था।
इसके बाद उन्होंने कुछ और म्यूजिक एल्बम्स और फिल्मों में काम किया। साल 2004 में वे सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में भी नजर आई थीं। इसके अलावा उन्हें कन्नड़ फिल्म हुडुगारू में भी देखा गया था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। वहीं, नच बलिए में अपने पति पराग त्यागी के साथ नजर आई थीं।
शेफाली की निजी जिंदगी के बारें में
बता दें, शेफाली जरीवाला ने 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से शादी की थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद 2015 में एक्टर पराग त्यागी से शादी कर ली थी।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































