यूपी बरेली के सिविल लाइन्स इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) के पारिवारिक आवास पर हमलावरों ने मोटरसाइकिल से आकर ताबड़तोड़ दो राउंड फायर किए और बाद में फरार हो गए। मौके पर तब तक दिशा मुंबई में थीं। सुबह के समय घर में उनकी बहन खुशबू पाटनी (पूर्व आर्मी अफ़सर), पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी और मां पद्मा पाटनी मौजूद थे। गोली चलने की आवाज सुनते ही वहां परिवार के सदस्य दहशत में आ गए।
पुलिस ने घटनास्थल की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है। SSP बरेली के अनुसार यह हमला शुक्रवार सुबह लगभग 3 बजे हुआ। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज जांचे जा रहे हैं जिनमें दो संदिग्ध हमलावर बाइक से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके नेटवर्क को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
घटना की जिम्मेदारी फेसबुक पोस्ट के जरिए रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली है। पोस्ट में कहा गया है कि यह कार्रवाई संत प्रेमानंद महाराज और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज पर की गई किसी टिप्पणी से नाराज़गी के चलते की गई और बयान में इसे ‘सिर्फ एक ट्रेलर’ बताया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में ऐसी किसी हरकत को दोहराया गया तो किसी को जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। पोस्ट में फिल्म इंडस्ट्री तथा उससे जुड़े लोगों को भी चेतावनी दी गई है और कहा गया है कि धर्म की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: PM मोदी के सपने में आईं मां,बोलीं-राजनीति के लिए कितना गिरोगे, कांग्रेस ने किया बड़ा बवाल, देखें VIDEO
वायरल हुए उस पोस्ट में कई कुख्यात गिरोहों और नामज़द बदमाशों के नाम भी टैग किए गए हैं — जैसे मोनू ग्रुप, एपी ग्रुप, काला राणा, नरेश सेठी, टीनू हरियाणा, अमरजीत बिश्नोई आदि और साफ लिखा गया कि संतों व धर्म की अपमान सहन नहीं किया जाएगा।

पिता ने दी सफाई
जगदीश पाटनी ने उनकी बेटी खुशबू पाटनी के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़े विवाद को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि “खुशबू का जो बयान था उसे तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। उसका नाम प्रेमानंदजी महाराज से भी जोड़ा गया है। हम लोग सनातनी हैं और जो हमारे जो साधु संत और गुरूजी महाराज उनका हम ससम्मान करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































