OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है! फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि 'सैयारा' ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?

975

ओटीटी के दीवानों इस हफ्ते की स्ट्रीमिंग लिस्ट (OTT Release This Week) आ चुकी है। इस हफ्ते भी जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, सोनीलिव और अन्य कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर काफी कुछ स्ट्रीम होने वाला है। एक्शन, इमोशन और कॉमेडी इस हफ्ते आपको सबकुछ मिलेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सैयारा इस हफ्ते रिलीज होगी तो इस खबर को आखिर तो पढ़ें। आइए जानें, इस हफ्ते (28 जुलाई से 04 अगस्त तक) ओटीटी पर कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?

Black Bag
अगर आप थ्रिल और सस्पेंस से भरा कुछ देखना चाहते हैं, तो आपको ब्लैक बैग देखनी चाहिए। इसमें ब्रिटिश खुफिया अधिकारी जॉर्ज वुडहाउस की पत्नी पर देशद्रोह का शक होता है। इस शानदार कहानी को देखने के बाद आपको काफी मजा आने वाला है।

Thammudu
तेलुगु ड्रामा फिल्म थम्मुडु भी इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे भाई की है, जो अपनी बहन को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करता है।

Bakaiti
पुराने गाजियाबाद पर सेट की गई इस कहानी में कटारिया परिवार की कहानी दिखाई गई है। ये परिवार पैसों की तंगी से परेशान होकर घर का एक कमरा किराए पर लगाता है। इस सीरीज में राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, तान्या शर्मा, आदित्य शुक्ला और केशव साधना से कलाकारों ने एक साथ काम किया है। फिल्म जी5 पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: Breakup के बाद रो-रोकर बीत रही हैं रातें? Move On करने के लिए तुरंत करें ये 4 काम

Housefull 5
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 इसी हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। इसे दर्शकों का भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

कब ओटीटी पर रिलीज होगी सैयारा
अब फैंस के लिए एक और खुशखबरी है! फिल्म के ओटीटी राइट्स को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। हर कोई यह जानना चाहता है कि ‘सैयारा’ ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी? आइए जानें, सैयारा ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी? सैयारा फिल्म ओटीटी पर कब आएगी? डिजिटल रिलीज डेट को लेकर मेकर्स की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

हालांकि, यह कन्फर्म हो चुका है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स के पास हैं और ये फिल्म ओटीटी पर अगस्त के आखिर या सितंबर तक रिलीज होगी। वहीं कुछ रिपोर्ट्स इस फिल्म की रिलीज डेट अक्टूबर बता रहे हैं। तो फिलहाल अभी आपको इंतजार करना होगा।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।