भारतीय टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss19 Contestants एक बार फिर सुर्खियों में है। Bigg Boss 19 की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और शो से जुड़ी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट ने पहले ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इस बार जिन सेलिब्रिटीज़ के नाम चर्चा में हैं, उनमें रीम शेख, भाविका शर्मा, और धनश्री वर्मा जैसी युवा और लोकप्रिय हस्तियां शामिल हैं।
ये ही नहीं इसबार शो के होस्ट को लेकर भी चर्चा है कि सलमान खान के साथ अनिल कपूर, फराह खान भी इस शो को बीच-बीच में होस्ट करती नजर आ सकती हैं। Bigg Boss 19 के सितंबर 2025 के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में ऑनएयर होने की संभावना है।
कौन-कौन हो सकता है इस बार ‘बिग बॉस’ का हिस्सा?
रीम शेख (Reem Shaikh) टीवी शो तुझसे है राब्ता और फना: इश्क में मरजावां जैसी सीरीज़ से पॉपुलर हुईं रीम शेख को लेकर चर्चा है कि वे इस बार बिग बॉस में नजर आ सकती हैं। रीम का स्मार्ट और स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी वाला इमेज उन्हें बिग बॉस के लिए परफेक्ट बनाता है।
भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) हाल ही में गुम है किसी के प्यार में में सावी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुईं भाविका शर्मा को भी शो के लिए अप्रोच किए जाने की खबरें हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही उन्हें शो में देखने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Guru Dutt की 100वीं जयंती पर: वो अमर गाने जो आज भी दिल को छू जाते हैं

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी और डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का नाम भी इस बार सुर्खियों में है। धनश्री की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग है, और बिग बॉस में उनकी एंट्री से शो को डिजिटल ऑडियंस मिल सकती है।
क्या ये लिस्ट फाइनल है?
हालांकि कलर्स चैनल या बिग बॉस प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इन सितारों को अप्रोच किया गया है और बातचीत लगभग अंतिम चरण में है। बिग बॉस की रणनीति हमेशा यही रही है कि शो से पहले कंटेस्टेंट्स के नाम को लेकर रहस्य बना रहे, जिससे चर्चा और उत्सुकता दोनों बनी रहे।
ये भी पढ़ें: क्यों Google पर ट्रेंड कर रहा है Archita Phukan viral video original? यहां देखें सबकुछ

किन-किन स्टार्स के नाम चर्चा में
Bigg Boss 19 के लिए अबतक कई नाम सामने आए हैं। जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा की, जिन्हें हाल ही में शो The Traitors में देखा गया था। टिक-टॉक और इंस्टाग्राम से फेमस हुए Mr. Faisu (फैसल शेख) का नाम भी काफी चर्चा में है। फैसल इससे पहले खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शोज़ में नजर आ चुके हैं।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

राज कुंद्रा, जो कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन हैं, भी इस बार बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकते हैं। कुछ महीने पहले The Traitors में उनकी मौजूदगी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा फिटनेस मॉडल और अभिनेता जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में जोड़ा गया है।
टीवी इंडस्ट्री से बात करें तो कुंडली भाग्य फेम धीरेज धूपर, इश्क में मरजावां की आलिशा पंवार जैसे सितारों को भी इस सीज़न के लिए अप्रोच किया गया है। इन कलाकारों की फैन फॉलोइंग मजबूत है और उनकी मौजूदगी शो को टीआरपी दिला सकती है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता जी का किरदार निभा चुकीं मुनमुन दत्ता का नाम भी सामने आया है, हालांकि उनकी एंट्री को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। साथ ही नागिन और कसम तेरे प्यार की में नजर आ चुके शरद मल्होत्रा को भी संभावित दावेदार माना जा रहा है।

यूट्यूबर गौरव तनेजा, 90 के दशक की अभिनेत्री ममता कुलकर्णी, मी टू मूवमेंट से चर्चा में आईं तनुश्री दत्ता, और अभिनेत्री अनिता हसनंदानी, अनुपमा फेम पारस कलनावत और चाइल्ड आर्टिस्ट से सोशल मीडिया स्टार बनीं अरिश्फा खान भी उन चर्चित नामों में हैं जिन पर शो के मेकर्स की नज़र है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































