डार्क लिप्स पर भी जमेंगे ये टॉप 5 Korean Lip Gloss, जानिए शेड्स और कीमत

736

अगर आपके होंठ थोड़े डार्क हैं और हर लिपस्टिक आपके स्किनटोन पर फीकी लगती है, तो कोरियन लिप ग्लॉस (Korean Lip Gloss Brands) आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकते हैं। कोरियन ब्यूटी ब्रांड्स आजकल सिर्फ ग्लॉस का ट्रेंड नहीं चला रहे वो होंठों को हाइड्रेट, ब्राइटन और टिंट करने का एक संपूर्ण समाधान बन गए हैं।

यहां हम लेकर आए हैं टॉप कोरियन लिप ग्लॉस ब्रांड्स जो खासतौर पर डार्क लिप्स के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। ये प्रोडक्ट्स न सिर्फ हाइड्रेटिंग होते हैं बल्कि इनके वाइब्रेंट टिंट्स और ग्लॉसी टेक्सचर, होंठों को एक नैचुरल और अट्रैक्टिव लुक भी देते हैं।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके पिगमेंटेड होंठ बिना ग्रे हुए निखरें, तो ये K-beauty ग्लॉस आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकते हैं।  यहां जानिए वो टॉप 5 कोरियन लिप ग्लॉस जो खासतौर पर डार्क लिप्स के लिए परफेक्ट माने जाते हैं साथ ही उनके शेड्स, कीमत और कहां मिलेंगे इसकी पूरी जानकारी।

1. Rom&nd Juicy Lasting Tint: Rom&nd का ये ग्लॉस आज हर K-beauty लवर की पहली पसंद है। यह सिर्फ लिप कलर नहीं, बल्कि लिप ट्रीटमेंट भी है। इन शेड्स में हल्का ब्राउन, म्यूटेड रेड और नैचुरल रोज़ टोन हैं — जो डार्क पिगमेंटेशन को छुपाते नहीं, बल्कि खूबसूरती से उभारते हैं।

  • शेड्स जो डार्क लिप्स पर भी उभरते हैं:
    Almond Rose (19), Dark Coconut (20), Bare Grape (25), Eat Dotori (13), Jujube (07)
  • फिनिश: जूसी और नैचुरल ग्लो
  • कीमत: ₹846
  • कहां मिले: Nykaa, Amazon

2. Peripera Ink Mood Glowy Tint: ये ब्रांड कॉलेज गर्ल्स और इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर्स के बीच पॉपुलर है। इसका टिंट जैसे होंठों में घुल जाता है। डार्क लिप्स पर भी यह ग्लॉस कलर को पैची नहीं दिखाता बल्कि एकसार बनाता है।

  • शेड्स: Mauveful Nude, Rose in Mind, Cinnamon Coral
  • फिनिश: ग्लोइंग और हल्का वॉटर-शाइन
  • कीमत: ₹750 से ₹900
  • कहां मिले: Tonic15, BeautyTalk

ये भी पढ़ें: Shalini Passi का ब्यूटी सीक्रेट लीक, बस दिनभर में करने होंगे ये 4 काम, फिर देखिए जादू…

3. Etude Syrup Glossy Balm: यह ब्रांड वैसे तो अपने टिंट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन इसका ग्लॉसी बाम खासतौर पर ड्राय और डल लिप्स के लिए कारगर है। फायदा ये कि यह लिप ग्लॉस नहीं बल्कि मॉइस्चराइज़र के साथ आता है। जिससे पिगमेंटेड लिप्स धीरे-धीरे सॉफ्ट और ब्राइट दिखते हैं।

  • शेड्स: Figdew, Milk Caramel, Red Jam
  • फिनिश: लाइट शाइन और बाम जैसा फील
  • कीमत: ₹899
  • कहां मिले: Etude India Website

ये भी पढ़ें: झड़ते बाल, पिंपल्स का इलाज है Red Light Therapy, ब्यूटी इंडस्ट्री में आया नया ट्रेंड, जानें सबकुछ

4. Laneige Lip Glowy Balm: ये ग्लॉस कम और स्किनकेयर ज़्यादा है। अगर आपके होंठ पिगमेंटेड, फटे या रूखे हैं, तो Laneige आपके लिए इलाज जैसा है। यह ग्लॉस Vitamin C और Antioxidants से भरपूर होता है, जिससे डार्कनेस कम करने में मदद मिलती है।

  • शेड्स: Berry, Grapefruit, Peach
  • फिनिश: हाई ग्लॉस, हाइड्रेटिंग
  • कीमत: ₹690
  • कहां मिले: Nykaa, Sephora

5. Innisfree Glow Tint Lip Balm: नेचुरल इंग्रेडिएंट्स वाली ये कोरियन कंपनी भारत में लंबे समय से भरोसेमंद रही है। कम बजट में ढूंढ रहे हैं कुछ प्योर, सादा और असरदार? तो Innisfree आपके लिए है।

  • शेड्स: Camellia, Rose, Cherry Blossom
  • फिनिश: सॉफ्ट टिंट + हाइड्रेशन
  • कीमत: ₹450 से ₹500
  • कहां मिले: Nykaa, Innisfree Stores

पंचदूत की हर बड़ी खबर अब सीधे WhatsApp पर.. यहां क्लिक करें और चैनल से जुड़ें

भारतीय ब्रांड्स कैसे पछाड़ रही है K-Beauty
मार्केट सिर्फ स्ट्रैटेजी से चलता है फिर विज्ञापन हो या क्वालिटी। जहां भारतीय मेकअप इंडस्ट्री अब भी फाउंडेशन का सही शेड देने के लिए जूझ रही है, वहीं कोरियन स्किनकेयर ने लिप केयर, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन, सीरम्स और मास्क के ज़रिए एक संपूर्ण रूटीन पेश कर दिया है। लोकल ब्रांड्स जहां अभी भी fairness क्रीम से बाहर नहीं निकल पाए, वहीं K-Beauty ने यह समझाया कि सुंदरता का मतलब रंग नहीं, टेक्सचर, हाइड्रेशन और स्मूदनेस है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।