WhatsApp के 48.7 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी, जानें हैकर्स डाटा का कहां करें इस्तेमाल

84 देशों में से सर्वाधिक 4.48 करोड़ यूजर्स का डाटा मिस्र का है। इसके बाद इटली के 3.56 करोड़, अमेरिका के 3.23 करोड़, सऊदी अरब के 2.88 करोड़ व फ्रांस के 1.98 करोड़ यूजर्स का डाटा शामिल है।

1249

WhatsApp User Data Leak: व्हाट्सएप के करोड़ों यूजर्स के डाटा को हैकर्स ने चुरा लिया है। बताया जा रहा है कि भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और मिस्र सहित 84 देशों के यूजर्स के डाटा को हैक करके ऑनलाइन बेचा जा रहा है। दुनियाभर के करीब 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स का डाटा हैक किया गया है।

हैक हुए डाटा में 84 देशों के व्हाट्सएप यूजर्स का मोबाइल नंबर भी शामिल है, जिनमें 61.62 लाख फोन नंबर भारतीयों के हैं। बता दें कि इससे पहले पिछली साल फेसबुक के 50 करोड़ से अधिक यूजर्स का डाटा भी चोरी हुआ था।

ये भी पढ़ें: WhatsApp Communities फीचर भारत में लॉन्च, मिलेंगे सबसे जबरदस्त WhatsAppफीचर्स, जानें सबकुछ

किस देश के कितने यूजर्स का डाटा चोरी-
दुनियाभर के करीब 84 देशों के यूजर्स का डाटा हैक हुआ है। 84 देशों में से सर्वाधिक 4.48 करोड़ यूजर्स का डाटा मिस्र का है। इसके बाद इटली के 3.56 करोड़, अमेरिका के 3.23 करोड़, सऊदी अरब के 2.88 करोड़ व फ्रांस के 1.98 करोड़ यूजर्स का डाटा शामिल है। हैक हुए यूजर्स की सूची में भारत 25वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें: आईटी कंपनियों के लिए एक अंधेरा युग, नहीं रुकेगा छंटनी का सिलसिला, जानें क्या है कारण?

किसने दी डाटा चोरी की जानकारी-
रिपोर्ट के अनुसार एक हैकिंग कम्युनिटी फोरम पर विज्ञापन देकर 48.7 करोड़ व्हाट्सएप यूजर्स के मोबाइल नंबर्स की बिक्री का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि यह 2022 का हालिया डाटा है। बता दें कि इस तरह के डाटा का इस्तेमाल अधिकतर फिशिंग अटैक्स में किया जाता है। साथ ही इन नंबरों का इस्तेमाल मार्केटिंग में भी हो सकता है। खासतौर पर वित्तीय सेवाएं दे रही कंपनियां इनका उपयोग अपने उत्पाद बेचने के लिए यूजर्स को कॉल या मैसेज भेजने में कर सकती हैं। हालांकि, सबसे बड़ा खतरा फिशिंग व फ्रॉड का है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।