-जिले के 2.10 लाख किसानों के खातों में करीब 42 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित
-कृषि विभाग ने गुलाबी सुंडी प्रबंधन को लेकर किया जागरूक, निःशुल्क बांटे फेरोमोन ट्रैप
हनुमानगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त राष्ट्र को समर्पित की। जहां से देश के 9.70 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में 20 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी से हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर जिले में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भू अभिलेख हॉल में किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संबोधन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिसे जिले के सैकड़ों किसानों ने लाइव देखा। इस दौरान जिले के किसानों को योजना की किस्त उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई और लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी भी दी गई। जिले के 2,09,929 लाभार्थियों के खातों में 41 करोड़ 98 लाख 58 हजार रुपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इस मौके पर कृषि विभाग के सहायक निदेशक श्री बलकरण सिंह ने कॉटन में गुलाबी सुंडी के प्रकोप के प्रबन्ध के लिए फेरोमोन ट्रैप के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा किसानों को 100 से अधिक फेरोमोन ट्रैप निःशुल्क वितरित किए गए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।