हनुमानगढ़। श्री अमरनाथ सेवा समिति हनुमानगढ़ द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रृद्वालुओं के लिए पंचतरणी (कश्मीर) में निःशुल्क 28 वां विशाल भण्डारा लगाया जा रहा है। समिति के प्रधान सूरजभान मितल व सचिव इन्द्रजीत चराया ने बताया आज भंडारा रवाना होने से पूर्व शिव भोले की पूजा अर्चना कर पंडित विपिन बिहारी शास्त्री द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ करवाकर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति सभी समिति के सदस्यों ने डाल कर शिव भोले से आर्शीवाद लिया। सचिव इन्द्रजीत चराया ने बताया आज पहला जत्था ,भोला सिंह, नितिन सिंगला, रतन बंसल, चिंटू शर्मा के नेतृत्व में 55 सेवादारों व एक ट्रंक खाद्य सामग्री के साथ भण्डारे लेकर रवाना हो रहा है जो 29 जुन 2024 से यात्रा प्रारंभ हो कर 19 अगस्त तक श्री अमरनाथ यात्रियों कि सेवा करेगा । इस मौके पर फुडग्रेन मर्चेन्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल,समाजसेवी मोहन लाल शर्मा,नरोत्तम सिंगला,सुभाष सिंगला, मुरारी लाल सेतिया,पार्षद मनोज बंसल व शहर के गणमान्य नागरिकों व समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर भंडारा को रवानगी दी।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी पवन सिंगला, गोविन्द्र सोमानी, सुरेन्द्र नागपाल, राज कुमार चुघ, प्रवीण गर्ग, हैप्पी गुम्बर, कृष्ण मदान, सुरेन्द्र नागपाल, प्रवीण गर्ग, विजय गुप्ता रौंता, करतार चन्द्र गुम्बर, दरवेश गोयल, सतीश गर्ग (मोती) ,नितिन मोहित, सक्की कामरा, हेमराज,देव सिंगला, सतीश गोयल व अन्य सदस्य उपस्थित थे । उक्त भण्डारा 51 दिन तक चलेगा । समिति राजकुमार चुघ ने बताया कि भंडारे में अमरनाथ यात्रा पर आने वाले यात्रियों को निःशुल्क भोजन, आवास व मेडिकल सुविधाएं प्रदान की जायेगी। रवानगी के समय बम बम भोले के जयकारों के साथ आकाश गुंजायमान हो गया सभी सेवादार शिव के रंग में रंग कर नाचने लगे,भंडारे को शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया । भंडारे के आगे डीजे पर शिव भोले के भजनों के साथ मुख्य बाजार से घुमाया गया ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































